25/05/2026
अजब एक्सीडेंट हुआ-- स्कूटी सवार शिक्षिका सड़क पार कर रहे हाथी से टकरा गई।
टक्कर से हाथी का दांत टूट कर गिर गया। शिक्षिका सड़क पर गिर गई और हाथी चलता बना !
हादसे में हाथी का एक दांत टूट कर सड़क पर गिर गया जबकि स्कूटी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।
इसी दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो हाथी जंगल की ओर भाग गया।
हाथी का दांत तोड़ देने वाली मैडम जी सुरक्षित हैं और गजराज जी की तलाश जारी है !
चर्चा है कि स्कूटी निर्माता कंपनी "हाथी और स्कूटी सवार" टीचर को अपने अगले विज्ञापन कैम्पेन में उपयोग करना चाहती है।