Sidhkofed

Sidhkofed Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sidhkofed, Business Center, 1st Floor, Sameti Bhawan, Behind Krishi Bhawan, Ranchi.

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड, राँची ने चतरा जिले में पैक्स के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के लिए '...
05/03/2023

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड, राँची ने चतरा जिले में पैक्स के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के लिए 'सहकारिता के माध्यम से कृषि एवं वनोपज आधारित जीविकोपार्जन' विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 03 मार्च 2023 को जिला सभागार में किया।

सहकारिता, पारदर्शिता और आधुनिक व्यापार व्यवस्था से हमारे राज्य के किसानों एवं वनवासियों के जीवन में कैसे क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके, इस पर सबों ने सृजनात्मक चर्चा की। इस कार्यशाला में देश की विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाएं जैसे अमूल, इफको, लिज्जत पापड़ इत्यादि की सफलता की कहानियों के द्वारा प्रतिभागियों को अपने प्राथमिक सहकारी संस्थाओं (PACS) को मजबूत करने के लिए और देश की एक अग्रणी सहकारी संस्था बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज्य और जिला में सिद्धकोफेड की भूमिका और कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया‌‌।

उपायुक्त महोदय श्री अबु इमरान (भा० प्र० से०) ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में लगभग 65 % वन क्षेत्र है, जिसमे विभिन्न प्रकार के वनोपज जैसे महुआ, मधु, चिरौंजी इत्यादि काफी मात्रा में पाए जाते है, लेकिन अनियोजित बाजार की वजह से किसानों और संग्राहको को उचित मूल्य नहीं मिल पता है; इसलिए उनके आय को बढ़ाने के लिए एक राज्य स्तरीय महासंघ 'सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड' का गठन हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना, बाजार को नियोजित करना एवं प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और बाजार व्यवस्था के लिए मजबूत तंत्र को तैयार करना है।

उक्त मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी (उ०) राहुल मीना, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फ़र खिजरी, जेएसएलपीएस से अनिल डुंगडुंग, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के अन्य सदस्य, जिले के सभी पैक्स के अध्यक्ष और सदस्य समेत अन्य सभी सबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सहकारिता के माध्यम से कृषि और वन उपज में आजीविका संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 17 फरवरी, 2023 को राँची जिले मे...
21/02/2023

सहकारिता के माध्यम से कृषि और वन उपज में आजीविका संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 17 फरवरी, 2023 को राँची जिले में पशुपालन निदेशालय, हेसाग के सम्मेलन हॉल में LAMPS और PACS के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए सम्पन्न किया गया | श्री संजीव कुमार मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सिदकोफेड), श्री श्रीकांत वर्मा, रांची के डीएफओ, श्री आफरीन जॉर्ज काजर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, रांची उपस्थित थे |
इस समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री जय प्रकाश शर्मा, सचिव, सिद्धकोफेड; श्री देवेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक जैस्कोलैम्प; श्री प्रकाश कुमार, प्रबंध निदेशक वेजीफेड; श्री कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक, झेंमकोफेड; श्री उदय शंकर साहा, पूर्व प्रोफेसर, इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल मैनेजमेंट आनंद, सबों ने अपने अनुभवों और विचारों को कार्यशाला में आये प्रतिभागियों के साथ साझा किया| सिद्कोफेड के सी.ई.ओ ने सहकारिता के महत्व और झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि और वानिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्य विचार बिंदु रखें| उन्होंने बिचौलियों को खत्म कर किसानों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि और वन उत्पादों के व्यापार को व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल दिया। सिधकोफेड जिला संघों का एक राज्य स्तरीय महासंघ है| इसका मूल उद्देश्य जिले के सभी लैम्प्स पैक्स को उचित बाजार तक पहुंच, क्षमता निर्माण, प्रसंस्करण, और एक मजबूत ब्रांड को खड़ा करना हैं साथ ही साथ राज्य भर में लैम्प्स पैक्स के सदस्यों को उनकी कृषि और उपज के लिए प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करना है।
JASCOLAMPF, VEGFED और JHAMCOFED के अधिकारयों ने अपने अनुभव साझा किए, MD JASCOLAMPF ने कहा कि महासंघ की त्रिस्तरीय संरचना बेहतर समन्वय और योजना कार्यान्वयन में मदद करेगी। MD VEGFED ने संघ के भीतर प्राथमिक सहकारी समितियों की जिम्मेदारियों का उल्लेख किया।
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सहकारी समितियों के विचार और संबंधित सफलता की कहानियों पर प्रकाश डालते हुए परियोजना प्रबंधन टीम ने कार्यशाला को आगे बढाया| प्रतिभागियों को अमूल और लिज्जत पापड़ के ऑडियो विजुअल दिखाकर उनका ज्ञानवर्धन किया गया। LAMPS और PACS के प्रतिनिधियों ने अपनी सफलता की कहानियों, अनुभवों और सुधार क्षेत्रों को साझा किया| नामकुम LAMPS, जो कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले LAMPS में से एक है, उसके अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। नामकुम लैम्प्स धान की खरीद से लेकर सदस्यों के लिए ऋण सुविधाएं प्रदान करने वाली सेवाओं के साथ एक बहुउद्देशीय सोसायटी के रूप में कार्य कर रहा है। SIDHKOFED ने इसके कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा के साथ कार्यशाला का समापन किया तथा यह भी बताया कि यह कार्यक्रम हर एक जिला में आयोजित किया जायेगा ताकि हमारे राज्य के सभी किसान इस महासंघ और इसकी योजना से अवगत हो सके एवं इसके सफलता के साझेदार बन सकें |

Office of Chief Minister, Jharkhand

Address

1st Floor, Sameti Bhawan, Behind Krishi Bhawan
Ranchi
834008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sidhkofed posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share