19/12/2022
*जागो व्यापारी भाइयों जागो*
प्रिय मित्र/व्यापारी भाईयों
जैसा कि आप सभी को विदित है कि हमारा व्यापारी वर्ग को आजकल किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। कारण है :
Online और Modern ट्रेड का सक्रिय होना
व्यापार में प्रतिस्पर्धा होना एक स्वस्थ व्यवसाय की पहचान होती है जो कि पहले हम व्यापारी भाइयों में हुआ करती थी, तब कभी कोई परेशानी नहीं होती थी।
पर अब हम सभी को Online और modern trade का सामना करना पड़ रहा है, जो कि प्रतिस्पर्धा के लिहाज से एक सोची समझी साजिश का दृश्य उजागर करती है अर्थात वह दिन दूर नहीं कि हमें अपने प्रतिष्ठान पर ताला लगाकर घर पर बैठने की ओर प्रेरित करने का संकेत महसूस कराता है कहने का तात्पर्य यह है कि
अगर हम सब ,अभी नहीं जागे तो भविष्य में आगे और बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस समस्या का समाधान करने के लिए,सबसे पहले हम सब को हमारी एकता का प्रदर्शन करना पड़ेगा।
और उन कंपनी के उत्पाद के क्रय- विक्रय पर रोक लगाने की आवश्यकता है, जो कि Online और modern trade के माध्यम से अपने उत्पादों को कम भाव में विक्रय करने मे ज़्यादा रुचि लेती है।
अब वो कंपनी कौन सी है, यह आपसे बेहतर कौन जानता है। यदि उन्हें आगे पांव पसारने से रोकना है तो हमें
उसके स्थान पर उन कंपनी को बढ़ावा देने की कोशिश करना है ,जो इन दोनों प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पाद विक्रय नहीं करती है
अगर हम सब पूरी ताकत से और एकता से ऐसा करें तो, हो सकता है कि इन कंपनियों को इसका अहसास हो क्योंकि हम सब व्यापारी जिन्हें कि General Trade कहा जाता है, उसका व्यवसायिक विस्तार इन दोनों से,आज के समय में कहीं अधिक है,
और छोटी और नई कंपनी जो कि आज के दौर मे संघर्ष कर रही है, उन का सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ने का एक मौका देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में अगर आपने भी ऐसा किया तो, हम सब आपके साथ भी यही करेंगे ।
एक छोटा सा प्रयास कर, अपने व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं।
आप सभी से निवेदन है कि *msg* को इतना शेयर कररें कि भारत के हर व्यापारी भाई के पास यह *msg* चला जाए और यह एक आंदोलन में परिवर्तित हो जाये
🙏🏻🙏🏻🙏🏻धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻🙏🏻