BHARDWAJ ASTRO VISION ,REWARI

BHARDWAJ ASTRO VISION ,REWARI We are the best astrologer and vastu consultant in city. We have 1000+ satisfied customers in city.1

30/05/2026

🚩🚩🚩🚩 *जय मां भीमेश्वरी* 🚩🚩🚩🚩
🙏🙏 *जय माता दी*🙏🙏

*//भारद्वाज एस्ट्रो विजन शिव नगर पार्ट 2 गली नं-1 सेक्टर-12 रेवाड़ी 9053833775//*

*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*

*💐💐दो पत्ते💐💐*

गंगा नदी के किनारे पीपल का एक पेड़ 🌳था। पहाड़ों से उतरती गंगा पूरे वेग से बह रही थी कि अचानक पेड़ से दो पत्ते 🍃नदी में आ गिरे।

एक पत्ता आड़ा गिरा और एक सीधा।

जो आड़ा गिरा वह अड़ गया, कहने लगा, “आज चाहे जो हो जाए मैं इस नदी को रोक कर ही रहूँगा…चाहे मेरी जान ही क्यों न चली जाए मैं इसे आगे नहीं बढ़ने दूंगा।”

वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा– रुक जा गंगा….अब तू और आगे नहीं बढ़ सकती….मैं तुझे यहीं रोक दूंगा!

पर नदी तो बढ़ती ही जा रही थी…उसे तो पता भी नहीं था कि कोई पत्ता उसे रोकने की कोशिश कर रहा है।

पर पत्ते की तो जान पर बन आई थी.. वो लगातार संघर्ष कर रहा था…नहीं जानता था कि बिना लड़े भी वहीँ पहुंचेगा, जहां लड़कर.. थककर.. हारकर पहुंचेगा!

पर अब और तब के बीच का समय उसकी पीड़ा का…. उसके संताप का काल बन जाएगा।

वहीँ दूसरा पत्ता जो सीधा गिरा था, वह तो नदी के प्रवाह के साथ ही बड़े मजे से बहता चला जा रहा था।

यह कहता हुआ कि “चल गंगा, आज मैं तुझे तेरे गंतव्य तक पहुंचा के ही दम लूँगा…

चाहे जो हो जाए मैं तेरे मार्ग में कोई अवरोध नहीं आने दूंगा….तुझे सागर तक पहुंचा ही दूंगा।

नदी को इस पत्ते का भी कुछ पता नहीं…वह तो अपनी ही धुन में सागर की ओर बढ़ती जा रही थी। पर पत्ता तो आनंदित है, वह तो यही समझ रहा है ,कि वही नदी को अपने साथ बहाए ले जा रहा है।

आड़े पत्ते की तरह सीधा पत्ता भी नहीं जानता था कि चाहे वो नदी का साथ दे या नहीं, नदी तो वहीं पहुंचेगी जहाँ उसे पहुंचना है!

पर अब और तब के बीच का समय उसके सुख का…. उसके आनंद का काल बन जाएगा।
जो पत्ता नदी से लड़ रहा है…उसे रोक रहा है, उसकी जीत का कोई उपाय संभव नहीं है

और जो पत्ता नदी को बहाए जा रहा है उसकी हार का कोई उपाय संभव नहीं है।

हमारा जीवन भी उस नदी के सामान है जिसमें सुख और दुःख की तेज़ धारायें बहती रहती हैं ...

और जो कोई जीवन की इस धारा को आड़े पत्ते की तरह रोकने का प्रयास भी करता है, तो वह मूर्ख है

क्योंकि ना तो कभी जीवन किसी के लिये रुका है और ना ही रुक सकता है।

वह अज्ञान में है जो आड़े पत्ते की तरह जीवन की इस बहती नदी में सुख की धारा को ठहराने या दुःख की धारा को जल्दी बहाने की मूर्खता पूर्ण कोशिश करता है ।

क्योंकि सुख की धारा जितने दिन बहनी है... उतने दिन तक ही बहेगी। आप उसे बढ़ा नहीं सकते, और अगर आपके जीवन में दुःख का बहाव जितने समय तक के लिए आना है वो आ कर ही रहेगा, फिर क्यों आड़े पत्ते की तरह इसे रोकने की फ़िज़ूल मेहनत करना।


बल्कि जीवन में आने वाली हर अच्छी बुरी परिस्थितियों में खुश हो कर जीवन की बहती धारा के साथ उस सीधे पत्ते की तरह ऐसे चलते जाओ....

जैसे जीवन आपको नहीं बल्कि आप जीवन को चला रहे हो।
सीधे पत्ते की तरह सुख और दुःख में समता और आनन्दित होकर जीवन की धारा में मौज से बहते जाएँ।

और जब जीवन में ऐसी सहजता से चलना सीख गए तो फिर सुख क्या? और दुःख क्या ?


*शिक्षा:-* जीवन के बहाव में ऐसे ना बहें कि थक कर हार भी जाएं और अंत तक जीवन आपके लिए एक पहेली बन जाये। बल्कि जीवन के बहाव को हँस कर ऐसे बहाते जाएं की अंत तक आप जीवन के लिए पहेली बन जायें।

सुख हमारी खुद की सम्पत्ति है... इसे बाहर नहीं अपने भीतर ही तलाशें। इससे आप सदैव सुखी रहेंगे ।

*हम प्रतिदिन कहानियों के माध्यम से आपको प्रेरित करते रहेंगे!!*
*सदैव प्रसन्न रहिये, और याद रखिये-*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*
*जिसका मन मस्त है उसके पास समस्त है।।
*🙏🏻राधे राधे🙏🏻*

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*📚📖भारद्वाज ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श केंद्र रेवाड़ी 📖📚*
*_एस्ट्रो लोकेश भारद्वाज_*
*_ज्योतिषी, वास्तु सलाहकार _*
*मो. 9053833775*

29/05/2026
🌹🌹🌹 वास्तु टिप्स 🌹🌹🌹
29/05/2026

🌹🌹🌹 वास्तु टिप्स 🌹🌹🌹

28/05/2026
27/05/2026

🚩🚩🚩🚩 *जय मां भीमेश्वरी* 🚩🚩🚩🚩
🙏🙏 *जय माता दी*🙏🙏

*//रात्रि कथा//*

*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳*

*💐💐गुलामी की सीख💐💐*

दास प्रथा के दिनों में एक मालिक के पास अनेकों गुलाम हुआ करते थे। उन्हीं में से एक था लुक़मान। लुक़मान था तो सिर्फ एक गुलाम लेकिन वह बड़ा ही चतुर और बुद्धिमान था। उसकी ख्याति दूर दराज़ के इलाकों में फैलने लगी थी। एक दिन इस बात की खबर उसके मालिक को लगी, मालिक ने लुक़मान को बुलाया और कहा- सुनते हैं, कि तुम बहुत बुद्धिमान हो। मैं तुम्हारी बुद्धिमानी की परीक्षा लेना चाहता हूँ।

अगर तुम इम्तिहान में पास हो गए तो तुम्हें गुलामी से छुट्टी दे दी जाएगी। अच्छा जाओ, एक मरे हुए बकरे को काटो और उसका जो हिस्सा बढ़िया हो, उसे ले आओ। लुक़मान ने आदेश का पालन किया और मरे हुए बकरे की जीभ लाकर मालिक के सामने रख दी। कारण पूछने पर कि जीभ ही क्यों लाया ! लुक़मान ने कहा- अगर शरीर में जीभ अच्छी हो तो सब कुछ अच्छा-ही-अच्छा होता है। मालिक ने आदेश देते हुए कहा- “अच्छा! इसे उठा ले जाओ और अब बकरे का जो हिस्सा बुरा हो उसे ले आओ।”

लुक़मान बाहर गया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने उसी जीभ को लाकर मालिक के सामने फिर रख दिया। फिर से कारण पूछने पर लुक़मान ने कहा- “अगर शरीर में जीभ अच्छी नहीं तो सब बुरा-ही-बुरा है। “उसने आगे कहते हुए कहा- “मालिक! वाणी तो सभी के पास जन्मजात होती है, परन्तु बोलना किसी-किसी को ही आता है…क्या बोलें? कैसे शब्द बोलें, कब बोलें। इस एक कला को बहुत ही कम लोग जानते हैं। एक बात से प्रेम झरता है और दूसरी बात से झगड़ा होता है।

कड़वी बातों ने संसार में न जाने कितने झगड़े पैदा किये हैं। इस जीभ ने ही दुनिया में बड़े-बड़े कहर ढाये हैं। जीभ तीन इंच का वो हथियार है जिससे कोई छः फिट के आदमी को भी मार सकता है तो कोई मरते हुए इंसान में भी प्राण फूंक सकता है । संसार के सभी प्राणियों में वाणी का वरदान मात्र मानव को ही मिला है। उसके सदुपयोग से स्वर्ग पृथ्वी पर उतर सकता है और दुरूपयोग से स्वर्ग भी नरक में परिणत हो सकता है।

भारत के विनाशकारी महाभारत का युद्ध वाणी के गलत प्रयोग का ही परिणाम था। “मालिक, लुक़मान की बुद्धिमानी और चतुराई भरी बातों को सुनकर बहुत खुश हुए ; आज उनके गुलाम ने उन्हें एक बहुत बड़ी सीख दी थी और उन्होंने उसे आजाद कर दिया।

*💐💐शिक्षा:-💐💐*
मित्रों, मधुर वाणी एक वरदान है जो हमें लोकप्रिय बनाती है वहीं कर्कश या तीखी बोली हमें अपयश दिलाती है का प्रतिबिम्ब है, उसे अच्छा होना ही चाहिए।

*💐💐संकलनकर्ता:- भारद्वाज ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श केंद्र ,रेवाड़ी 💐💐*

*आप हमारे साथ जुड़कर प्रेरणादायक कहानियां पढ़ने का आनंद ले सकते हैं*

https://chat.whatsapp.com/EBRgfRzwFdoDZy7CjcOIsY

*हम प्रतिदिन कहानियों के माध्यम से आपको प्रेरित करते रहेंगे!!*
*सदैव प्रसन्न रहिये, और याद रखिये-*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*
*जिसका मन मस्त है उसके पास समस्त है।।*
*🙏🏻शुभ रात्रि🙏🏻*
*🙏🏻राधे राधे🙏🏻*

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*📚📖भारद्वाज ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श केंद्र📖📚*
*_एस्ट्रो लोकेश भारद्वाज_*
*_ज्योतिषी, वास्तु सलाहकार और रेकी हीलर._*
*मो. 9053833775*

27/05/2026
17/04/2025
09/03/2025

Address

BHARDWJ ASTRO VISION, Shiv Nagar Part-2 Gali No 1, Sector 12 Rewari
Rewari
123401

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 9am - 7pm

Telephone

+919813218056

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHARDWAJ ASTRO VISION ,REWARI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BHARDWAJ ASTRO VISION ,REWARI:

Share