01/05/2026
"जब नीयत साफ हो और संकल्प नेक, तो सफलता इतिहास रचती है!" 🚩🔥
अत्यंत गौरव का क्षण!
#माँ_गंगा_रामलीला_समिति_रजि. 14 बीघा, मुनि की रेती की गूँज अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर! 🌎✨
हमें यह साझा करते हुए अपार गर्व हो रहा है कि ICSSR Research DELHI शोध पत्र (International Journal of Research- ) में हमारी समिति द्वारा युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने और सामाजिक एकता के संकल्प की सराहना की गई है।
#अंतरराष्ट्रीय_रिसर्च_जर्नल (Feb 2025) में हमारी समिति के कार्यों को 'सांस्कृतिक निरंतरता और सामाजिक परिवर्तन' के एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रकाशित किया गया है। विशेष रूप से, युवाओं को नशे के अंधकार से निकालकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रकाश की ओर ले जाने के हमारे संकल्प को विश्व स्तर पर सराहा गया है।
यह जीत है...
✅ कड़ी मेहनत और धैर्य की जो विपरीत परिस्थितियों में भी कभी नहीं डगमगाया।
✅ समाज के हर छोटे-बड़े वर्ग के साथ जो तालमेल हमने बिठाया।
✅ समिति पर आप सभी का अटूट भरोसा ही हमारी असली ताकत है।
समिति के यशस्वी #अध्यक्ष_श्री_संदीप_परमार_जी के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन, जिनके मार्गदर्शन में यह समिति नई ऊंचाइयों को छू रही है। साथ ही हमारे सभी सम्मानित संरक्षकों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने एक ढाल बनकर हमारा साथ दिया।
सबसे बड़ा नमन क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन को! 🙏
यह उपलब्धि आपकी है, यह सम्मान आपके सहयोग का है। आपने हमें अपनी संस्कृति का रक्षक बनाया, इसके लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे।
आइए, इस गौरवशाली यात्रा को और आगे ले जाएं!
🕉️ जय श्री राम 🏹🚩