Khabrainaaptak

Khabrainaaptak Khabrainaaptak is online banner

16/09/2020

*बिहार चुनाव: पीएम मोदी का वार- बिहार के लोगों ने झेला दर्द, घोटाले में चला गया विकास का पैसा*

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को कई नई सौगातें दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में नमामि गंगे से जुड़ी कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रनिर्माण के इस काम में बहुत बड़ा योगदान बिहार का भी है, बिहार तो देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले लाखों इंजीनियर देता है.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज भी कसा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब केंद्र और बिहार सरकार के साझा प्रयासों से बिहार के शहरों में पीने के पानी और सीवर जैसी मूल सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है. मिशन अमृत और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बीते 4-5 सालों में बिहार के शहरी क्षेत्र में लाखों परिवारों को पानी की सुविधा से जोड़ा गया है.

*घोटालों पर पीएम मोदी का तंज*

पीएम मोदी बोले कि सड़कें हो, गलियां हों, पीने का पानी हो, ऐसी अनेक मूल समस्याओं को या तो टाल दिया गया या फिर जब भी इनसे जुड़े काम हुए वो घोटालों की भेंट चढ़ गए. पीएम ने कहा कि जब शासन पर स्वार्थनीति हावी हो जाती है, वोटबैंक का तंत्र सिस्टम को दबाने लगता है, तो सबसे ज्यादा असर समाज के उस वर्ग को पड़ता है, जो प्रताड़ित है, वंचित है, शोषित है. बिहार के लोगों ने इस दर्द को दशकों तक सहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 1 साल में, जल जीवन मिशन के तहत पूरे देश में 2 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं. आज देश में हर दिन 1 लाख से ज्यादा घरों को पाइप से पानी के नए कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है,स्वच्छ पानी, न सिर्फ जीवन बेहतर बनाता है बल्कि अनेक गंभीर बीमारियों से भी बचाता है.

16/09/2020

*संसद में बोले राजनाथ-LAC पर चीन ने जुटाए सैनिक और गोला बारूद, हमारी सेना भी तैयार*

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर हालात तनावपूर्ण है. एलएसी के हालात के बारे में बताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि अभी की स्थिति के अनुसार, चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को इकट्ठा किया है. भारतीय सेना ने भी पूरी तैयारी कर ली है.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एलएसी का सम्मान करना और उसका कड़ाई से पालन किया जाना, सीमा क्षेत्रों में शांति और सद्भाव का आधार है, और इसे 1993 एवं 1996 के समझौतों में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया है, जबकि हमारी सेना इसका पूरी तरह पालन करती हैं, लेकिन चीन की ओर से ऐसा नहीं हुआ है.राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अभी की स्थिति के अनुसार, चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को इकट्ठा किया है. पूर्वी लद्दाख और गोगरा, कोंगला का और पेगोंग लेक के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर हालात तनावपूर्ण है. चीनी सेना की तैनाती को देखते हुए भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती बढ़ाई है.रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन को आश्वस्त रहना चाहिए कि हमारी सेना इस चुनौती का सफलता से सामना करेगी, और इसके लिए हमें उनपर गर्व है. अभी जो स्थिति बनी हुई है उसमें संवेदनशील परिचालन मुद्दे शामिल है, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहूंगा.राजनाथ सिंह ने कहा कि इस सदन की एक गौरवशाली परम्परा रही है कि जब भी देश के समक्ष कोई बड़ी चुनौती आयी है तो इस सदन ने भारतीय सेनाओं की दृढ़ता और संकल्प के प्रति अपनी पूरी एकता और भरोसा दिखाया है. मैं आपको यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का जोश और हौसला बुलंद है.

15/09/2020

*विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आज बिहार आएगी निर्वाचन आयोग की टीम*

*CYU टीम अपडेट* विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज बिहार दौरे पर आ रही है. बिहार विधानसभा 2020 चुनाव को लेकर यह टीम पहली बार बिहार दौरे पर आ रही है.

इनमें उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और चंद्रभूषण कुमार के अलावा आयोग के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. टीम दो दिनों में बिहार के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी के साथ बैठक करेगी. मंगलवार को भागलपुर और गया में बैठक प्रस्तावित है.
आयोग की टीम का यह पहला दौरा है. माना जा रहा है कि आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव का ऐलान करेगी. 29 नवंबर को 16वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. सुबह साढ़े नौ बजे से एक बजे के बीच मुजफ्फरपुर में उत्तर बिहार के जिलों की बैठक लेगी.

*होटल लेमन ट्री में बैठक*

इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले की चुनाव तैयारियों को आयोग परखेगा. वहीं, दोपहर ढाई से पांच बजे पटना के होटल लेमन ट्री में बैठक बुलाई गई है. इसमें पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान और गोपालगंज जिले की तैयारियों की समीक्षा होगी.मंगलवार को भागलपुर के कलेक्ट्रेट समीक्षा भवन में सुबह नौ से एक बजे बीच भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले की बैठक होगी.

*सपा प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज**बेरोजगारी, निजीकरण, बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला मुख्यालय पर कर रहे थे प्रदर्शन*https...
14/09/2020

*सपा प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज*

*बेरोजगारी, निजीकरण, बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला मुख्यालय पर कर रहे थे प्रदर्शन*

https://youtu.be/rVD-KvvgWek
*खबरों के लिये subscrib करें Dainik Backup, News को*
https://youtu.be/rVD-KvvgWek

वाराणसी: मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज dainikbackup सपा के प्रदर्श...

14/09/2020

*पटना में बोले देवेंद्र फडणवीस- सुशांत बिहार के ही नहीं, देश के बेटे थे, चुनाव का नहीं है मुद्दा*

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को पटना पहुंचे. यहां पर उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस, कंगना रनौत के खिलाफ BMC की कार्रवाई जैसे मुद्दों पर बात की. बिहार चुनाव में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशांत सिंह का मुद्दा चुनाव का मुद्दा नहीं है. वह बिहार के ही नहीं, देश के बेटे थे. देवेंद्र फडणवीस ने इसके साथ ही कंगना रनौत के पीओके वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुंबई की पीओके से तुलना नहीं की जा सकती. ऐसा कहना गलता था.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी को लगा कि सुशांत केस की जांच होनी चाहिए. इसी कारण CBI, NCB मामले की जांच कर रही है. पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद न्याय मिलने की उम्मीद नहीं लग रही थी, मीडिया के जरिए चीजें सामने आईं, ड्रग्स एंगल भी सामने आया. उन्होंने कहा कि हमारे लिए सुशांत का मुद्दा चुनाव का मुद्दा नहीं है. सुशांत बिहार के ही नहीं, देश के बेटे थे.देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी कंगना रनौत के साथ खड़ी है. हम उनका समर्थन करते हैं. महाराष्ट्र की सरकार ये भूल गई कि उनकी लड़ाई कोरोना से चल रही है, कंगना से नहीं. सरकार को जिम्मेदारी समझनी चाहिए.नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार अच्छा काम कर रही है. केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार दोनों ने बहुत काम किया है. अगर लालू प्रसाद यादव के शासन से तुलना करें तो अंतर स्पष्ट नजर आता है.

14/09/2020

*गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के चलते AIIMS में फिर हुए भर्ती*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार रात 11 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. बता दें कि अमित शाह की जांच रिपोर्ट पिछले दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में भर्ती कराया गया था.

मेदांता अस्पताल में इलाज बाद उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी. पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उन्हें 14 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. हालांकि 18 अगस्त को उन्हें थकान और शरीर में दर्द की शिकायत पर एक बार फिर एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से वह 31 अगस्त को स्वस्थ होकर ​डिस्चार्ज हो गए थे. अब खबर आ रही है कि उन्हें सांस की परेशानी होने के बाद एक बार फिर शनिवार रात 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है.

14/09/2020

*कोविड-19 के कड़े ऐहतियात के बीच आज 15 लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा*

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़े ऐहतियात के बीच आज यानि रविवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन होगा, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. एनटीए ने सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये परीक्षा केंद्रों की संख्या को मूल योजना के तहत 2546 केंद्रों से बढ़ाकर 3843 केंद्र कर दिया है, वहीं प्रत्येक कमरे में उम्मीदवारों की संख्या को पूर्व निर्धारित संख्या 24 से घटाकर 12 कर दिया गया है.

राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा कलम एवं पेपर पर आधारित परीक्षा है, जबकि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस ऐसी नहीं थी . कोरोना वायरस के प्रसार के कारण नीट को दो बार पहले टाला जा चुका है. मूल रूप से यह परीक्षा 3 मई को होनी थी और फिर बाद में इसे 26 जुलाई के लिये आगे बढ़ा दिया गया था . अब यह परीक्षा 13 सितंबर को निर्धारित है. नीट परीक्षा के लिये 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है.

14/09/2020

*PM-राष्ट्रपति से CJI तक, LAC पर तनाव के बीच 10 हजार भारतीयों की जासूसी के लिए चीन की साजिश*

*SPC टीम अपडेट* भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं और स्थिति युद्ध तक की आ गई है. चीन लगातार कई तरह के हथकंडे अपना रहा है. इस बीच चीन के नापाक इरादों का एक और खुलासा हुआ है. चीन कुछ कंपनियों के द्वारा भारत में जासूसी करवा रहा है, इसके तहत प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, मुख्यमंत्री से लेकर सेना के अफसर तक और बड़े अफसरों से लेकर बिजनेसमैन तक हर कोई उसके निशाने पर है. ऐसे वक्त में जब भारत ने कई चीनी कंपनियों पर बैन लगाया और हालात तनावभरे हैं, तब इस तरह का खुलासा चौंकाने वाला है.
दावा किया है कि चाइनीज कंपनी शेनज़ेन भारत में करीब दस हजार लोगों की निगरानी करती है. इस कंपनी का चीन की सरकार और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से सीधा संबंध है. इस चीनी कंपनी की करीब दस हजार भारतीयों पर नजर है, जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर एक मेयर तक शामिल है

आज दिनांक 12/08/2020 को करगहर विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा, मोहनिया, कौवाखोज गाँव के लोगो से मुलाकात किये एवं उनके समस्य...
13/08/2020

आज दिनांक 12/08/2020 को करगहर विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा, मोहनिया, कौवाखोज गाँव के लोगो से मुलाकात किये एवं उनके समस्याओ से अवगत हुए। binay kumar singh

Address

Sikariya Sasaram
Rohtas

Telephone

+918434179405

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabrainaaptak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabrainaaptak:

Share