Gaon Ghar Experience

Gaon Ghar Experience Gaon Ghar Experience is formed by the same team that developed the first library village of Uttarakhand.

The company aims to promote and market the local products of the Library Village Maniguh, while also promoting ecotourism.

गाँव घर फाउंडेशन के हज़ार फ़ॉलोवर्स पूरे हुए ! शुक्रिया आप सब का ❤️
22/08/2024

गाँव घर फाउंडेशन के हज़ार फ़ॉलोवर्स पूरे हुए !
शुक्रिया आप सब का ❤️

ऐसे पहुँचें पुस्तकालय गाँव मणिगुह
28/03/2024

ऐसे पहुँचें पुस्तकालय गाँव मणिगुह

पुस्तकालय गाँव मणिगुह में होम-स्टे की सुविधा भी है. यहाँ के घरों में रह कर आप जहाँ उत्तराखण्ड की रोचक संस्कृति और खान-पा...
21/03/2024

पुस्तकालय गाँव मणिगुह में होम-स्टे की सुविधा भी है. यहाँ के घरों में रह कर आप जहाँ उत्तराखण्ड की रोचक संस्कृति और खान-पान से अवगत होंगे वहीं पहाड़ी गावों और वहाँ की चुनौतियों से भी आप का सामना होगा. इन सब के साथ होंगी विभिन्न विषयों पर सोलह हज़ार से अधिक किताबें जिन्हें मणिगुह के मनोरम वातावरण में पढ़ना एक अलग ही अनुभव होता है. होम-स्टे के समीप ही घना जंगल शुरु हो जाता है जो आज कल बुराँस के फूलों से भर गया है. पुस्तकालय गाँव आप भी आइए और अपने अनुभव लोगों को भी बताइए !

पुस्तकालय गाँव मणिगुह की तस्वीरें
03/03/2024

पुस्तकालय गाँव मणिगुह की तस्वीरें

24-25 फरबरी को पुस्तकालय गाँव मणिगुह में एक बार फिर पुस्तक प्रेमियों का जमघट लगेगा. इस बार का महोत्सव बहुत ख़ास है. बने र...
12/02/2024

24-25 फरबरी को पुस्तकालय गाँव मणिगुह में एक बार फिर पुस्तक प्रेमियों का जमघट लगेगा. इस बार का महोत्सव बहुत ख़ास है. बने रहिए गाँव-घर फाउंडेशन के साथ !

इस बार गाँव-घर महोत्सव में संस्कृति IAS से जुड़े सुशीलनाथ Sushilnath Kumar भाई 24 February को गाँव में बच्चों की करियर क...
04/02/2024

इस बार गाँव-घर महोत्सव में संस्कृति IAS से जुड़े सुशीलनाथ Sushilnath Kumar भाई 24 February को गाँव में बच्चों की करियर काउंसलिंग करेंगे ।अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग के अभिभावकों से भी अनुरोध है कि अपने बच्चों को लेकर पुस्तकालय गाँव मणिगुह पधारें ।

पुस्तकालय गाँव मणिगुह स्थित गाँव घर पुस्तकालय में बच्चों का जमघट । इस पुस्तकालय ने अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है । इस एक ...
31/01/2024

पुस्तकालय गाँव मणिगुह स्थित गाँव घर पुस्तकालय में बच्चों का जमघट । इस पुस्तकालय ने अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है । इस एक वर्ष के दौरान गाँव में जहाँ पिरुल कार्यशाला और पुस्तक मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं रोज़ाना पुस्तकालय पाठकों के लिए खुला रहा । आप सब के सहयोग से इस एक साल में किताबों की संख्या दोगुनी से भी ज़्यादा हो गई । रमेश पहाड़ी जी और आग्नेय जी का निजी संग्रह पुस्तकालय में शामिल हुआ।
हम जानते हैं कि यह सफ़र बहुत लंबा है और इस राह पर लगातार चलते रहना ही हमारे सपनों की एक मात्र कुंजी है लेकिन इस एक साल का उत्सव मनाना कहाँ मना है । तो इस वर्ष भी गाँव घर महोत्सव का आयोजन 24-25 February को होना तय हुआ है । इस बार हम करियर काउंसलिंग के साथ साथ एक दिवसीय कला कार्यशाला भी आयोजित कर रहे हैं जिस में साहित्य, सिनेमा, रंगमंच, संगीत और नृत्य पर कार्यशालाएँ होंगी ।
पुस्तकालय गाँव मणिगुह एक बार फिर आप सब के स्वागत के लिए तैयार है । इस दो दिवसीय महोत्सव में और भी बहुत कुछ होगा । गाँव की महिलाओं द्वारा पिरुल हस्तशिल्प का प्रशिक्षण और गाँव के उत्पादों का प्रदर्शन भी शामिल है । विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी ।
गाँव घर महोत्सव में आप सब का स्वागत है ।

हमारा गाँव घर फाउंडेशन को अब आप आर्थिक सहयोग भी दे सकते हैं । गाँव घर को दी गई आर्थिक सहायता इनकम टैक्स अधिनियम 80 G के ...
05/01/2024

हमारा गाँव घर फाउंडेशन को अब आप आर्थिक सहयोग भी दे सकते हैं । गाँव घर को दी गई आर्थिक सहायता इनकम टैक्स अधिनियम 80 G के तहद कर में छूट के लिए मान्य है ।

हमारा गाँव घर फाउंडेशन उत्तराखंड में शिक्षा, पलायन, रोज़गार और पर्यावरण को समर्पित एक स्वयंसेवी संस्था है जिसका उद्देश्य उत्तराखंड में नए थीम गाँव विकसित कर वहाँ पर्यटन और शिक्षा को बढ़ावा देना है.

आप का सहयोग हमारे प्रयासों को सुदृढ़ करेगा. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारा सहयोग कर सकते हैं. QR कोड को भी स्कैन कर के आर्थिक सहयोग दिया जा सकता है.
शुक्रिया
👇
https://pmny.in/1Jp3DN2izSoQ

छुट्टियाँ आने वाली हैं. नया साल अगर आप प्रकृति और किताबों के बीच बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड के पहले पुस्तकालय गाँव मण...
27/12/2023

छुट्टियाँ आने वाली हैं. नया साल अगर आप प्रकृति और किताबों के बीच बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड के पहले पुस्तकालय गाँव मणिगुह आ जाइए. यह गाँव अगस्त्यमुनि शहर से करीब 14 किलोमीटर ऊपर है.

वहाँ हम भी मिलेंगे. किताबों और प्रकृति के सानिध्य में बातचीत होगी. गर्मागरम चाय और अंगीठी के सामने बैठ कर अपनी मनपसंद किताब पढ़ने का आनंद, कुछ सार्थक चर्चाएँ और चौखम्भा, केदार आदि सुन्दर पर्वत श्रृंखलाओं को निहारने का सुख, घने जंगल में पत्तियों से छटक कर गिरती बूंदों का संगीत और गुनगुनी धूप में माल्टे खाने का आनंद पुस्तकालय गाँव में लिया जा सकता है. गाँव की औरतों ने अभी कुछ महीने पहले चीड़ के पत्तों से राखियाँ बनानी सीखी हैं. आप भी उन के साथ मिल कर उन से यह सब सीख सकते हैं. यहाँ होम स्टे की भी व्यवस्था है. गूगल मैप पर गाँव घर फाउंडेशन की लोकेशन लगाइए और पुस्तकालय गाँव पहुँच जाइए ! आप सब का इन्तिज़ार है.🌹🙏🌹

पुस्तक-संस्कृति पत्रिका के नवम्बर-दिसंबर अंक  में पुस्तकालय  गाँव मणिगुह
01/11/2023

पुस्तक-संस्कृति पत्रिका के नवम्बर-दिसंबर अंक में पुस्तकालय गाँव मणिगुह

गाँव-हर की टीम पुस्तकालय गाँव मणिगुह पहुँच गई है ❤️⛰️🌲📚📚📚📚📚📚📚📚😊 गाँव घर पुस्तकालय आज कल गेंदे के फूलों की ख़ुशबू से महक ...
12/10/2023

गाँव-हर की टीम पुस्तकालय गाँव मणिगुह पहुँच गई है ❤️⛰️🌲📚📚📚📚📚📚📚📚😊 गाँव घर पुस्तकालय आज कल गेंदे के फूलों की ख़ुशबू से महक उठा है 🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

राखी के बाद अब पुस्तकालय गाँव मणिगुह की महिलाएँ अब दीपावली की तैयारी में जुट गई हैं. इस दीपावली आप पुस्तकालय गाँव की महि...
14/09/2023

राखी के बाद अब पुस्तकालय गाँव मणिगुह की महिलाएँ अब दीपावली की तैयारी में जुट गई हैं. इस दीपावली आप पुस्तकालय गाँव की महिलाओं द्वारा चीड़ के पत्तों द्वारा निर्मित सजावट के सामान और उपहार खरीद पाएँगे. धीरे-धीरे बढ़ने का अपना ही आनंद है. पुस्तकालय गाँव की मज़बूत नीव इन महिलाओं ने रख दी है अब इस नीव पर हर निर्माण सुन्दर और सुदृढ़ होगा.

Address

Hamara Gaon Ghar Foundation
Rudraprayag
246442

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaon Ghar Experience posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share