Future Astrology

Future Astrology Free astrology and vaastu tips

21/08/2022

शनि से हैं परेशान तो करें ये उपाए:
1, शनिवार का व्रत करें!
2, शुभ कार्य करने से पहले घर में पानी से भरा हुआ मिट्टी का घड़ा रखें।
3, मजदूरों की सेवा करें।
4, शराब या मांसाहारी भोजन का सेवन ना करें।
5, अपने चरित्र को साफ रखें।
6, 12 बदाम अपने घर के दक्षिण के कोने में काले कपड़े में लपेट कर रखें।
7, शनि की जाप करें।
8, 50 ग्राम डली वाला वाला सूरमा कच्ची जमीन में दवाएं।
नोट– सभी उपाय कुंडली में शनि की स्थिति के ऊपर भी निर्भर करते हैं। आगे हम आपको शनि के भाव के अनुसार उपाय बताएंगे।

04/12/2017

हमारे मनीषियों ने यह बताया है कि समय की सूक्ष्म से सूक्ष्म इकाई महत्वपूर्ण है। ग्रहों-नक्षत्रों की गति पल-पल बदलती रहती है और इसी के अनुसार हर प्राणी प्रभावित होता है। भविष्य एक रहस्य है लेकिन ज्योतिषविद्या से आप पहले ही इसके बारे में जान सकते हैं। यहां आप अपनी राशि के द्वारा दिसंबर 2017 की कौन-सी तिथियां आपके लिए शुभ रहेंगी और कौन सी अशुभ ये जानकर अपने भविष्य के बारे में योग्य समय पर योग्य निर्णय ले सकते हैं।
मेष
शुभ तारीखें- 1, 2, 4, 5, 23, 24, 28, 29
अशुभ तारीखें- 7, 8, 15, 16, 17, 26, 27

वृषभ
शुभ तारीखें- 3, 4, 6, 7, 25, 26, 27, 30, 31
अशुभ तारीखें- 1, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29

मिथुन
शुभ तारीखें- 1, 5, 6, 8, 9, 10, 28, 29
अशुभ तारीखें- 3, 11, 12, 21, 22, 23, 29

कर्क
शुभ तारीखें- 2, 3, 7, 8, 11, 12, 30, 31
अशुभ तारीखें- 5, 13, 14, 15, 23, 24, 25

सिंह
शुभ तारीखें- 4, 5, 9, 10, 13, 14
अशुभ तारीखें- 7, 6, 17, 25, 26, 27

कन्या
शुभ तारीखें- 6, 7, 11, 12, 15, 16, 17
अशुभ तारीखें- 1, 2, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29

तुला
शुभ तारीखें- 8, 9, 10, 13, 14, 15, 18, 19, 20
अशुभ तारीखें- 2, 3, 4, 11, 12, 21, 22, 23, 30, 31

वृश्चिक
शुभ तारीखें- 11, 12, 16, 17, 21, 22
अशुभ तारीखें- 4, 5, 6, 13, 14, 23, 24, 25

धनु
शुभ तारीखें- 13, 14, 18, 19, 20, 23, 24
अशुभ तारीखें- 6, 7, 8, 16, 17, 26, 27

मकर
शुभ तारीखें- 15, 16, 17, 21, 22, 25, 26, 27
अशुभ तारीखें - 1, 2, 8, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29

कुंभ
शुभ तारीखें- 1, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 28, 29
अशुभ तारीखें- 3, 4, 11, 12, 21, 22, 30, 31

मीन
शुभ तारीखें- 2, 3, 21, 22, 26, 27, 30, 31
अशुभ तारीखें- 5, 6, 13, 14, 15, 23, 24

21/06/2016

Happy yoga day....always be halthy..😃😄😊😍😘

12/09/2015

ॐ ह्रीं अर्हम श्री मुनिसुव्रत नाथ जिनेन्द्राय नमो नमः।

06/09/2015

पिता की सेवा से सूर्य ग्रह ठीक रहता है।
माता की सेवा से चंद्र ग्रह ।।।।।।।।।।।
भाई की सेवा से मंगल ।।।।।।।।।।।।।
बहन और कन्याओ की सेवा से बुध ।।।
गुरुओ की सेवा से गुरु ग्रह।।।।।।।।।।।
नोकर और मजदूरो से अच्छा करने से शनि ग्रह शुभ फल देते है।

06/09/2015

काली हल्दी ::

~~~~~~~~~बड़े काम की है। वैसे तो काली हल्दी का मिल पाना थोड़ा मुश्किल है, किन्तु फिर भी यह पन्सारी की दुकानों में मिल जाती है। यह हल्दी काफी उपयोगी और लाभकारक है।

1- यदि परिवार में कोई व्यक्ति निरन्तर अस्वस्थ्य रहता है, तो प्रथम गुरूवार को आटे के दो पेड़े बनाकर उसमें गीली चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी सी पिसी काली हल्दी को दबाकर रोगी व्यक्ति के उपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें। यह उपाय लगातार 3 गुरूवार करने से आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा।

2- यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गयी है, तो काले कपड़े में हल्दी को बांधकर 7 बार उपर से उतार कर बहते हुये जल में प्रवाहित कर दें।

06/09/2015

आज का विचार :--

पुण्य कर्म से पुण्य की उत्पत्ति होती है, और पाप कर्म से पाप की उत्पत्ति होती है. रमणीय आचरण करने वाले श्रैष्ठ योनियों में जन्म ग्रहण करतें हैं और निन्दित आचरण करने वाले निकृष्ट योनि में जाते हैं, यही संसार का शास्वत नियम है। ( श्रीमद भगवत गीता )
आपका दिन अत्यंत मंगलमय हो । 🙏🏻🙏🏻

06/09/2015

आज का विचार :-

एक दिन सोने ने लोहे से कहा कि हम दोनों ही लोहे की हथोड़ी से पिटते है लेकिन तुम इतना ज्यादा क्यों चिल्लाते हो, लोहे ने गहरी साँस ले कर कहा क्योंकि जब अपना ही अपने को मारता है तो दर्द और भी ज्यादा होता है। ( कहीं आपको भी तो ऐसा दर्द नहीं हुआ ?) 🙏💐🙏

18/06/2015
28/05/2015

उपाय--बुध ग्रह----बुध की दशा या अन्तर दशा में पीड़ा हो तो ये उपाय करे।।
1.गाय को हरा चारा खिलाये।
2.कबुतर को दाना डाले।
3.किन्नर को हरा कपडा दान दे।
4.बुआ,बहिन,बेटी का सामान करे।
5.नवरात्री में कन्याओ को जिमाये।

21/04/2015

●■● अक्षय तृतीया ::::-----
●अक्षय तृतीया मूल रूप से महालक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शुभ मुहूर्त है। इस दिन कि गई लक्ष्मी साधना व सोने-चांदी की खरीदारी सर्वश्रेष्ठ मानी गई है ।
●इस वर्ष अक्षय तृतीया का अतिशुभ पर्व मंगलवार दिनांक 21.04.2015 को है। वर्ष 2015 में अक्षय तृतीया पर सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग, मंगलादित्य योग व बुधादित्य योग का महासंयोग बन रहा है।
●अक्षय तृतीया पर यह दुर्लभ संयोग 191 साल बाद बन रहे हैं। मुहूर्त चिंतामणि, कौस्तुभ ग्रंथ तथा नक्षत्र मेखला की गणना अनुसार मुहूर्त व योगों के तर्क पर ऐसा अदभुत संयोग अनेकों वर्षों बाद आ रहा है।
●अतःमंगलवार दिनांक 21|04|2015 का दिन मांगलिक कार्य, दान-पुण्य तथा भूमि, भवन, वाहन व स्वर्ण की खरीदी के लिए अतिशुभ रहेगा। इस दिन सूर्य मेष, चंद्रमा वृषभ और गुरु कर्क राशि में रह कर मंगलकारी योग बनाएंगे।
●इस दिन कृतिका नक्षत्र, सौभाग्य योग, गर करण, वृष में उच्च के चंद्र हैं। प्रातः 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 11 बजकर 57 तक सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है तथा सुबह 11 बजकर 58 मिनट से सूर्यास्त तक शुभ रवियोग बन रहा है। मध्यान के समय मंगलादित्य व बुधादित्य योग भी बन रहे हैं।
●शास्त्रानुसार अक्षय तृतीया को अनंत-अक्षय- अक्षुण्ण फलदायक माना गया है। इस दिन महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होता है जिससे अक्षय पुण्य मिलता है। सुबह उठकर नित्यकर्म से निवृत होने के बाद शांत चित्त होकर विधि-विधान से लक्ष्मीनारायण की पूजा सफेद और पीले फूलों से करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है।
●इस दिन लक्ष्मीनारायण को नैवेद्य में जौ, सत्तू, ककडी और चने की दाल अर्पित की जाती है। तत्पश्चात ब्राह्मणों को बर्तन व वस्त्र आदि दान कर दक्षिणा दी जाती है। इस दिन ब्राह्मणों को जल से भरे घड़े, पंखे, खड़ाऊं, छाता, चावल, नमक, घी, खरबूजा, ककडी, चीनी, साग, इमली, सत्तू आदि का दान किया जाता है तथा गरीबों के शरबत, ठंडा दूध, चप्पल और छाते का दान करना श्रेष्ठ रहता है।
*****************

Address

Saharanpur
247001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Future Astrology posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category