Current Affairs & GK

Current Affairs & GK Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Current Affairs & GK, Brand, Power house pateri satna (M. P. ), Satna.

05/08/2020

* #महत्वपूर्ण_नगरों_के_उपनाम : - 【 #हरियाणा】*

● धान का कटोरा - करनाल
● हरियाणा का पेरिस - करनाल
● नवीनतम पद्धति से बसाया गया पहला शहर - करनाल

-----------------------------
● साइबर सिटी - गुरूग्राम
● मिलिनियम सिटी - गुरूग्राम
● मेडिसिटी - गुरूग्राम
● सपनों की नगरी - गुरूग्राम
● इलेक्ट्रानिक सिटी - गुरूग्राम

-------------------------------
● वैज्ञानिक उपकरणों की नगरी - अंबाला
● साइंटिफिक नगरी - अंबाला
● मिक्सी सिटी - अंबाला

-------------------------------
● हरियाणा का दिल - जींद
● दूध नगरी - जींद
● जयंती नगरी - जींद

--------------------------------
● काशी नगरी - भिवानी
● सिटी ऑफ वार-हिरोज - भिवानी
● बुनकरों का शहर - पानीपत
● धर्मनगरी - कुरूक्षेत्र

-------------------------------
● हनुमान नगरी - कैथल
● वानरों का वासस्थल - कैथल
● छोटी काशी - कैथल
● गुरूद्वारों का शहर - कैथल

--------------------------------
● सरस्वती नगरी - सिरसा
● वन नगरी - सिरसा
● संतों की नगरी - सिरसा
● उद्योग नगरी - फरीदाबाद
● बाबा फरीद की नगरी - फरीदाबाद

----------------------------------
● पीतल नगरी - रेवाड़ी
● वीर नगरी - रेवाड़ी
● स्टील सिटी - हिसार
● इस्पात नगरी - हिसार
● मेग्नैट सिटी - हिसार

---------------------------------
● तालाबों का शहर - नारनौल
● मिनी क्यूबा - भिवानी
● मंदिरों का शहर - भिवानी
● नेनो सिटी - पंचकुला
● शुगर सिटी - पलवल व रोहतक

23/07/2020

_*🇮🇳❄️डेली का डोज 23 जुलाई 2020*_
👇👇👇👇👇👇👇👇
_Shared by~🇮🇳 Shivendra Bhai Patel_

1.हाल ही में किस देश ने एक बार पुनः वर्ष 1996 के भू-हस्तांतरण के प्रस्ताव की ओर संकेत देते हुए सीमा विवाद को सुलझाने के लिये भूटान को एक समाधान पैकेज का प्रस्ताव दिया है?
a. नेपाल
b. बांग्लादेश
c. चीन✔️
d. भारत

2.विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने देश की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के निलंबन को कितने और महीने के लिए बढ़ा दिया है?
a. दस महीने
b. छह महीने✔️
c. आठ महीने
d. तीन महीने

3.प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने श्रमिकों की मदद के लिए निम्न में से किस ऐप को लॉन्च किया है?
a. प्रवासी रोजगार ऐप✔️
b. हमसफर रोजगार ऐप
c. साथी रोजगार ऐप
d. सोच रोजगार ऐप

4.अमेरिका ने किस देश को ह्यूस्टन में अपना वाणिज्य दूतावास बंद करने का आदेश दिया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. चीन✔️
d. रूस

5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘वेस्ट टू एनर्जी’ नाम से एक पहल की शुरुआत की है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. झारखंड
d. उत्तराखंड✔️

6.केंद्र सरकार ने आईटी और बीपीओ कंपनियों के लिए घर से काम करने के लिए जारी निर्देशों को कितने तारीख तक के लिए बढ़ा दिया है?
a. 31 दिसंबर 2020✔️
b. 15 अगस्त 2020
c. 10 अक्टूबर 2020
d. 01 दिसंबर 2020

7.निम्न में से किस मशहूर मंदिर ने आदि महोत्सव (जुलाई-अगस्त) के उपलक्ष पर झंडा फहराया?
a. मीनाक्षी मंदिर✔️
b. महाकालेश्वर मंदिर
c. अयोध्या मंदिर
d. दक्षिणेश्वर काली मंदिर

8.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) किस देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 आयोजित करना चाहता है?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. संयुक्त अरब अमीरात✔️

9.डीआरडीओ द्वारा भारतीय सेना हेतु स्वदेशी विकसित ड्रोन का क्या नाम है?
a. भारत✔️
b. भीष्म
c. कर्ण
d. पृथ्वी

10.ओडिशा सरकार ने किस लोकप्रिय लोक गीत के नाम पर संबलपुर जिले के ‘बिलुंग गाँव’ का नाम बदल दिया है?
a. रंगबती ✔️
b. गीता गोविंदा
c. राहुल सचदेवा
d. गोविंद प्रभाकर

_*उत्तर-👇🇮🇳*_

1.c. चीन
चीन ने इस समाधान पैकेज के तहत विवादित पश्चिमी क्षेत्र (डोकलाम सहित) के बदले में उत्तर में स्थित विवादित क्षेत्रों को भूटान को देने का प्रस्ताव किया है. गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 1996 में चीन ने भूटान को पश्चिम में स्थित 269 वर्ग किमी. की चारागाह भूमि के बदले उत्तर में 495 वर्ग किमी के घाटियों वाले क्षेत्र को बदलने का प्रस्ताव रखा था. विशेषज्ञों के अनुसार, चीन द्वारा भूटान की सीमा पर किया गया नया दावा भूटान को चीन द्वारा प्रस्तावित सीमा समझौते को मानने पर विवश करने की एक नई रणनीति हो सकती है.

2.b. छह महीने
वाडा ने देश की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के निलंबन को छह और महीने के लिए बढ़ा दिया है. वाडा ने कहा कि प्रयोगशाला के अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप नहीं होने के कारण निलंबन बढ़ाया गया. वाडा ने पिछले साल अगस्त में एनडीटीएल को पहली बार छह महीने के लिए निलंबित किया था. वैश्विक संस्था के नवीनतम निरीक्षण में पता चला है कि अब भी कुछ मापदंडों को पूरा नहीं किया गया है. वाडा ने कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने नई दिल्ली की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला की मान्यता दूसरी बार छह महीने के लिए निलंबित कर दी है.

3.a. प्रवासी रोजगार ऐप
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का पता लगाने में मदद करने के लिए 'प्रवासी रोजगार ऐप' शुरू किया है. इस मोबाइल ऐप की मदद से नौकरी ढूंढ़ने से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी. सोनू सूद मुंबई में लाकडाउन के दौरान फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह नगरों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं. सोनू सूद ने महाराष्ट्र के शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों को उनके गृह नगरों तक पहुंचाने के लिए खास बसों का इंतजाम किया था.

4.c. चीन
चीन ने हाल ही में कहा कि अमेरिका ने उसे ह्यूस्टन स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद करने का आदेश दिया है. चीन ने इसे अपमानजनक और अनुचित कदम बताया है जिससे दोनो देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंचेगा. यह कदम ऐसे वक्त में आया है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ रहा है.

कुन्दन कुशवाहा:
5.d. उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने ‘वेस्ट टू एनर्जी’ नाम से एक पहल की शुरुआत की है. इसके तहत राज्य सरकार राज्य में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट को बिजली में परिवर्तित करने का कार्य करेगी. राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार, वर्तमान में उत्तराखंड में प्रतिदिन 900 टन अपशिष्ट पैदा होता है. उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UEPPCB) के अनुसार, राज्य में उत्पन्न अपशिष्ट के माध्यम से लगभग 5 मेगावाट बिजली पैदा की जा सकती है और राज्य में प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकता है. इस पहल का उद्देश्य राज्य में ठोस अपशिष्ट के निपटान के लिये लैंडफिल की अनुपलब्धता की समस्या को भी हल करना है.

6.a. 31 दिसंबर 2020
केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए IT कम्पनियों और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) सहित अन्य सेवा प्रदाताओं (OSP) के लिए वर्क फ्रॉम होम की समय सीमा 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी है. सरकार ने 21 जुलाई 2020 को इसको लेकर निर्देश जारी के दिए हैं. घर से काम करने की समय सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी. वर्तमान में, आईटी कंपनियों के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं और केवल अति महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी ही कार्यालय जा रहे हैं.

7.a. मीनाक्षी मंदिर
आदि महोत्सव तमिलनाडु के किसानों द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार हैं. यह महोत्सव तमिल महीने आदि के 18वें दिन मनाया जाता हैं. मीनक्षी मंदिर को मीनक्षी अम्मान या मीनक्षी सुंदरेश्वर मंदिर भी कहा जाता है. तमिलनाडु के मदुराई में स्थिनत मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मंदिर स्थापत्य एवं वास्तुकला की दृष्टि से आधुनिक विश्व के आश्चर्यों में गिना जाता है.

8.d. संयुक्त अरब अमीरात
एशिया कप और टी-20 विश्व कप तो कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया. टी-20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द कर दिया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण कोरोना की भेंट नहीं चढ़ेगा और इसे संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा सकता है. आईपीएल-13 पहले इसी साल 29 मार्च से शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना के कारण उस वक़्त इसे स्थगित कर दिया गया था.

9.a. भारत
भारत चीन तनाव के बीच डीआरडीओ ने एक उच्च क्वालिटी का ड्रोन विकसित किया है. इस ड्रोन का नाम भारत रखा गया है. पूर्वी लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में सटीक निगरानी रखने के लिए भारत नाम का अपना स्वदेशी ड्रोन बनाया गया है. भारत ड्रोन को इंडियन आर्मी को सौंप दिया गया है. भारत ड्रोन को डीआरडीओ के चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में तैयार किया गया है. इस ड्रोन को विश्व के सबसे चुस्त और हल्के निगरानी ड्रोन के रूप में सूचीबद्ध किया जा सकता है.

10.a. रंगबती
ओडिशा सरकार ने जिला संबलपुर के बिलुंग गांव का नाम बदलकर ‘रंगबती बिलुंग’ रख दिया है. दरअसल लोकप्रिय गीत रंगबती के गीतकार मित्रभानु गौंतिया का जन्म इसी गांव में हुआ था. रंगबती गीत को पहली बार आकाशवाणी के माध्येम से सुना गया था. रंगबती को भारत की कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में फिर से गढ़े जाने का अनूठा गौरव प्राप्त है. यह गीत पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में बहुत लोकप्रिय है.

05/07/2020

*📓05th JULY 2020 CURRENT AFFAIRS📓*

👉आज का Current Affairs (यानी कि डिटेल्स में करंट अफेयर्स)💯

1. *दुनिया 🌍 का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट 🏏 स्टेडियम 🏟️ किस शहर में बनेगा?*

a. दिल्‍ली
b. चेन्‍नई
c. जयपुर
d. मुंबई

Answer: c. *जयपुर*

– अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम 🏟️ और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।

– मोटेरा की कैपेसिटी 1.10 लाख दर्शकों 👥 की है, जबकि मेलबर्न स्टेडियम में 1.02 लाख लोग मैच 🏏 देख सकते हैं।

*जयपुर में स्‍टेडियम 🏟️*

– नाम – RCA स्‍टेडियम

– 100 एकड़ में बनेगा।

– लागत करीब 350 करोड़ रुपए💰।

– स्टेडियम की क्षमता 75 हजार दर्शकों 👥 की होगी।

*ये होंगी फैसिलिटीज*

– अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेन ग्राउंड

– दो प्रैक्टिस ग्राउंड, जिसमें रणजी मैच भी हो सकें

– वर्ल्ड क्लास क्रिकेट 🏏 एकेडमी🏫

– क्लब हाउस

*2 चरणों में बनेगा स्टेडियम🏟️*

– आरसीए स्टेडियम को दो चरणों में बनाया जाएगा।

– पहले चरण में 45 हजार दर्शकों की कैपेसिटी होगी, जबकि दूसरे चरण में इसकी कैपेसिटी बढ़ाकर 75 हजार दर्शकों की कर दी जाएगी।

– काम शुरू होने के बाद 24 महीने में स्टेडियम का पहला फेज पूरा कर लिया जाएगा।

– राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के सचिव महेंद्र शर्मा ने यह ऐलान किया है।

———————————–
2. *कोरोना 😷 वैक्‍सीन 💉 का ह्यूमन ट्रायल करके 15 अगस्‍त को लांच करने की समय-सीमा किसने तय की, जिससे मेडिकल 🏥 जगत में विवाद हो गया?*

a. AICTE
b. ICMR
c. IMA
d. ICAR

Answer: b. *ICMR*

– कोरोना वायरस की वैक्सीन 💉 बनाने को लेकर दुनियाभर 🌎 में कवायद चल रही है।

– कई देशों में जल्दी सफलता पाने को लेकर होड़ भी लगी है।

– भारत में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कंपनी ‘भारत बायोटेक’ को ह्यूमन ट्रायल की पर्मिशन ✔️ दी है, जो जुलाई में शुरू होना है।

– इस बीच ICMR के डायरेक्‍टर जनरल (डीजी) बलराम भार्गव ने भारत बायोटेक और कई मेडिकल कॉलेजों को फास्‍ट ट्रैक मेथड से ह्यूमन ट्रायल करने को कहा, ताकि 15 अगस्‍त तक वैक्‍सीन को लांच किया जा सके।

– लेटर धमकी भरे लहजे में था कि अगर इसका इंप्‍लीमेंटेशन नहीं किया गया, तो इसे सीरियसली देखा जाएगा।

– यह लेटर लीक हो गया। इससे भारत 🇮🇳 सहित दुनिया के मेडिकल 🏥 जगत में चर्चा शुरू हो गई कि भारत 🇮🇳 में ये क्‍या हो रहा है।

– क्‍योंकि दुनिया 🌎 के एक्‍सपर्ट का कहना है कि ह्यूमन ट्रायल में 12 से 18 महीने लगते हैं। इसी वजह से वैक्‍सीन में देर भी हो रही है।

*वैक्‍सीन 💉 के ट्रायल के स्‍टेज*

– सबसे पहले तो वैक्‍सीन को चूहों 🐁 पर प्रयोग किया जाता है।

– इसके बाद ह्यूमन 👥 क्‍लीनिकल ट्रायल होता है।

– इसके चार फेज होते हैं।

– फेज-1 में स्‍मॉल ग्रुप ऑफ वोलेंटियर्स को वैक्‍सीन दी जाती है। इसमें वैक्‍सीन को लेकर सेफ्टी की जांच होती है।

– फेज-2 में कुछ सौ लोगों में वैक्‍सीन का ट्रायल होता है। इसमें वैक्‍सीन प्रभाव को देखा जाता है। कितना असरकारक है।

– फेज-3 में लार्ज स्‍केल ट्रायल होते हैं। अगर यह सफल ✔️ हो जाता है, तो रेग्‍यूलेटरी अथॉरिटी (जैसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) वैक्‍सीन को मार्केट 🛒 में उतारे के लिए लाइसेंस देता है।

– फेज-4 में इस वैक्‍सीन 💉 का यूज कर रहे लोगों पर निगरानी 👀 रखी जाती है कि कहीं इसका गलत प्रभाव तो नहीं पड़ रहा।

*विवाद पर WHO ने क्‍या कहा?*🤷

– WHO की चीफ साइंटिस्‍ट 👩‍🔬 सौम्‍या स्‍वामीनाथन का कहना 🗣️ है कि फेज 1 से फेज 3 तक के ह्यूमन ट्रायल में छह से आठ महीने लगेंगे।

– वह भी तब, जब काफी तेजी से ये ट्रायल होंगे।

– अभी तो सिर्फ फेज 1 और फेज 2 के ह्यूमन ट्रायल की पर्मिशन मिली है। तो यह भी सवाल उठे हैं कि क्‍या भारत तीसरे फेज को स्किप कर रहा है।

*ICMR ने विवाद पर सफाई दी?*

– ICMR ने अब कहा कि ह्यूमन ट्रायल में देर न हो, इसलिए वैक्‍सीन 💉 बनाने वाली कंपनी 🏢 भारत बायोटेक और 12 संस्‍थानों 🎓को लेटर ✉️ लिख गया था।

– विश्‍व स्‍तर पर जो साइंटिफिक 👩‍🔬 प्रोसीजर है, उसी तरीके से ह्यूमन ट्रायल होंगे।

– हालांकि इसमें 15 अगस्‍त के डेडलाइन के बारे में कुछ नहीं कहा गया।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
ज्ञान दर्पण

21/06/2020

❤️👉 देश की वित्तीय ताकत / पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंचा देश का फॉरेक्स रिजर्व

Team - MPPSC Point 🇮🇳❣️

🙇‍♂️देश का (विदेशी पूंजी भंडार) फॉरेक्स रिजर्व पहली बार बढ़कर 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 8.22 अरब डॉलर बढ़कर501.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए) में भारी बढ़ोतरी ने फॉरेक्स रिजर्व के उछाल में प्रमुख भूमिका निभाई।

❤️👉विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हुआ

🙇‍♂️29 मई को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर का हो गया था। 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हो गया। फॉरेक्स रिजर्व में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा भंडार की है। विदेशी मुद्रा भंडार को यूं तो डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है। लेकिन मुद्रा भंडार में यूरो, पाउंड और येन भी शामिल होते हैं और इनके मूल्य में उतार-चढ़ाव का भी विदेशी मुद्रा भंडार पर असर दिखता है।

❤️👉 स्वर्ण भंडार का मूल्य 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर रह गया

🙇‍♂️स्वर्ण भंडार का मूल्य इस दौरान 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्र्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के विशेष निकासी अधिकार इस दौरान 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.28 अरब डॉलर की हो गई।

21/06/2020

📓लोनार झील कहाँ है और कैसे निर्मित हुई थी?📓
👇🏻👇🏻👇🏻
👉🏻लोनार झील डेक्कन ट्रैप (जो भारत में एक विशाल बेसाल्टिक क्षेत्र है) के भीतर पाए जाने वाले एकमात्र ज्ञात अलौकिक गड्ढे के भीतर स्थित है. शुरुआत में इसे एक ज्वालामुखी का मुहाना माना गया लेकिन बाद में हुए परीक्षणों से पता चला कि यह झील एक धूमकेतु या एक क्षुद्रग्रह के पृथ्वी के टकराने से बनी है.

✍️लोनर झील का निर्माण और इतिहास (History and Formation of Lonar Lake)
👇🏻👇🏻👇🏻

👉🏻लोनार झील को लोनार क्रेटर भी कहा जाता है. इसका निर्माण 35,000 से 50,000 साल पहले एकभारी उल्का पिंड के गिरने से प्लेइस्टोसिन युग में हुआ माना जाता है. झील में पानी खारा और क्षारीय दोनों है.

👉🏻लोनार झील का उल्लेख सबसे पहले स्कंद पुराण और पद्म पुराण जैसे प्राचीन शास्त्रों में किया गया था. झील पर जाने वाला पहला यूरोपीय 1823 में एक ब्रिटिश अधिकारी, जेई अलेक्जेंडर था.

👉🏻आइन-ए-अकबरी, एक दस्तावेज जो 1600 CE में लिखा गया है, इस झील के बारे में कहता है;

👉🏻ये पहाड़ कांच और साबुन बनाने के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करते हैं। और यहां शोरा (saltpetre) का काम होता है जिससे कर के रूप में राज्य को अच्छी मात्रा में टैक्स मिलता है. इन पहाड़ों पर खारे पानी का झरना है, लेकिन केंद्र और किनारों का पानी बिल्कुल ताजा है.

✍️लोनर झील के बारे में तथ्य (Facts about Lonar Lake)
👇🏻👇🏻👇🏻

👉🏻स्थान: बुलढाणा जिला, महाराष्ट्र

👉🏻टाइप: इफेक्ट क्रेटर लेक, सॉल्ट लेक

👉🏻मूल नाम: लोवर सरोवर (मराठी)

👉🏻अधिकतम लंबाई: 1,830 मीटर (6,000 फीट)

👉🏻सतह क्षेत्रफल: 1.13 वर्ग किमी

👉🏻औसत गहराई: 137 मीटर (449 फीट)

👉🏻अधिकतम गहराई: 150 मीटर (490 फीट)

👉🏻पानी का प्रकार: खारा

✍️लोनार झील का पानी पिंक क्यों हुआ?(Why Lonar Lake turned Pink)
👇🏻👇🏻👇🏻
👉🏻लोनार झील संरक्षण एवं विकास समिति के सदस्य गजानन खराट का कहना है कि इस झील का पानी खारा है और इसका पीएच स्तर 10.5 है. गजानन के अनुसार पानी की सतह से एक मीटर नीचे ऑक्सीजन नहीं है जबकि इस झील में शैवाल हैं और गर्मी की वजह से इसका पानी कम हो गया है जिससे इसकी लवणता में वृद्धि हुई है.

👉🏻इस प्रकार पानी के पिंक होने के पीछे पानी की लवणता और शैवाल हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में भी एक पिंक रंग की झील है जिसका रंग शैवालों के कारण ही पिंक रहता है.

👉🏻इसके अलावा पानी के रंग में इस बदलाव का वैज्ञानिक कारण यह हो सकता है कि लोनार झील में हैलोबैक्टीरिया और ड्यूनोनिला सलीना नाम के कवक पाए जाते हैं जिसकी वजह से पानी का रंग पिंक हुआ है

👉🏻ऐसा हो सकता है कि "निसर्ग" तूफान की वजह से बारिश हुई जिस कारण हैलोबैक्टीरिया और ड्यूनोनिला सलीना कवक झील की तलहट में बैठ गए और पानी का रंग पिंक हो गया हो

👉🏻फ़िलहाल पानी के रंग में इस बदलाव की असल वजह क्या है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है? सच्चाई का पता सिर्फ वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही पता चलेगा

࿇══ ★ ━━━ ✥◈✥ ━━━ ★ ══ ࿇

21/06/2020

*World Day Against Child Labour 2020: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस*

🤗हर साल 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ ने की थी। इसके बाद से हर साल 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाने लगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम न कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करना है।

❤️👉 इस साल का थीम

🤗 वैश्विक संकट का बाल श्रम पर प्रभाव ( impact of crisis on child labour) है।

❤️👉 बाल श्रम निषेध दिवस इतिहास

🤗अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ, संयुक्त राष्ट्र संघ की एक शाखा है। यह संघ मजदूरों तथा श्रमिकों के हक के लिए नियम बनाती है, जिसे सख्ती से पालन किया जाता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ कई बार पुरस्कृत भी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ ने ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार बाल श्रम को रोकने अथवा निषेध लगाने पर बल दिया था, जिसके बाद 2002 में सर्वसम्मति से एक कानून पास कर किया गया। इस कानून के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराने को अपराध माना गया। इसी साल पहली बार बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया गया।

❤️👉 भारत में बाल श्रम निषेध दिवस

🤗भारत में बाल श्रम व्यापक स्तर पर है। यहां बाल मजदूरी के लिए बच्चों की तस्करी भी की जाती है। इस संदर्भ में केंद्र और राज्य सरकारें सराहनीय कदम उठा रही हैं। इसके लिए सबसे पहले 1986 में बालश्रम निषेध और नियमन अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना गैर-क़ानूनी कर दिया गया। इसके साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 बच्चों को खतरनाक उद्योग और कारखानों में काम करने की अनुमति नहीं देता है। जबकि धारा 45 के अंतर्गत देश के सभी राज्यों को 14 साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा देना अनिवार्य किया गया है।

21/06/2020

🔥🔥अतिमहत्वपूर्ण पोस्ट🔥

💁‍♀ नस्लभेद को लेकर अमेरिका में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते बेल्जियम में प्रदर्शनकारियों ने लियोपोल्ड द्वितीय की प्रतिमा को गिरा दिया ✅🔰

💁‍♂️चलों जानते आखिर कौन थे लियोपोल्ड द्वितीय?

📌वर्ष 1865 से वर्ष 1909 के बीच शासन करने वाले राजा लियोपोल्ड द्वितीय (Leopold II) को बेल्जियम पर सबसे अधिक समय तक राज करने वाला शासक माना जाता है।

📌उल्लेखनीय है कि कई विशेषज्ञ कांगो पर प्रशासन के दौरान लियोपोल्ड द्वितीय की अत्याचारों और शोषण से भरी नीति की काफी आलोचना करते हैं।

📌कांगो पर अपने स्वामित्त्व के दौरान लियोपोल्ड द्वितीय ने लाखों की संख्या में कांगो के मूल निवासियों की क्रूर हत्याएँ कीं। माना जाता है कि लियोपोल्ड द्वितीय की क्रूर नीतियों के कारण तकरीबन 10 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई थी।

📌वर्ष 1908 में लियोपोल्ड द्वितीय ने कांगो को बेल्जियम सरकार के हाथों बेच दिया और यह क्षेत्र बेल्जियम का उपनिवेश बन गया।

📌इसके तकरीबन 52 वर्षों बाद वर्ष 1960 में कांगो ने स्वतंत्रता हासिल की और एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया

📌उपनिवेश स्थापित करने में शामिल अन्य राज्यों की तरह बेल्जियम में भी कांगो के लोगों से प्राप्त किया गया धन और संसाधन देश भर में सभी सार्वजनिक भवनों और स्थानों में देखे जा सकते हैं।

📌जानकारों का मानना है कि राजधानी ब्रसेल्स (Brussels) समेत कई शहरों और कस्बों को बड़े पैमाने पर लियोपोल्ड द्वितीय द्वारा कांगो से प्राप्त किये गए धन और संसाधन से विकसित किया गया है।

21/06/2020

चन्द्रमा का आकार या रूप घटता बढ़ता क्यों है?
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

Ans: चन्द्रमा की अपनी कोई रोशनी नहीं होती है यह सूर्य की रोशनी से चमकता है। सूर्य की रोशनी चन्द्रमा के जिस भाग पर पड़ती है उसका वह भाग हमें उस रूप में दिखाई देता है। चन्द्रमा सूर्य से एक कोणीय दुरी पर स्थिति होता है। अमावस्या के बाद सूर्य और चन्द्रमा के बीच की यह कोणीय दुरी बहुत ही कम हो जाती है और चन्द्रमा हमें एक पतली वक्र रेखा के रूप में दिखाई देने लगता है, लेकिन जैसे-जैसे यह कोणीय दुरी बढ़ती जाती है। चन्द्रमा का अधिक से अधिक भाग रोशन होता है तथा उसका आकार बढ़ता हुआ प्रतीत होने लगता है।

21/06/2020

✅स्वतंत्रता संघर्ष प्रश्नोतर

1. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ?
►-बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)

2. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ?
►-1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका).

3. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ?
►-लाला हरदयाल.

4. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ?
►-सोहन सिंह भक्खाना

5. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ?
►-सन् 1915 में ।.

6. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई?
►-लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.)

7. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ?
►-लखनऊ अधिवेशन

8. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ?
►-होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में)

9. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ?
►-सितंबर 1916 ई. में मद्रास में ।

10. ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ?
►-जार्ज अरुण्डेल

11. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ?
►-महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था ।

12. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ?
►-महात्मा गांधी

13. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ?
►-1916 ई. में अहमदाबाद में ।

14. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ?
►-बिहार के किसान नेता राजकुमार ने ।

15. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ?
►-दक्षिण अफ्रिका

16. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ?
►-चंपारण (बिहार)

17. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ?
►-सन् 1917 में ।

18. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ?
►-तीनकठिया प्रथा

19. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ?
►-1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।

20. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ?
►-कर नहीं आंदोलन

21. रौलट एक्ट कब लागू किया ?
►-19 मार्च 1919 ई.

22. रौलट एक्ट क्या था ?
►-ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था।

23. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?
►-6 अप्रैल 1919 ई.

24. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?
►-13 अप्रैल 1919 ई.

25. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ?
►-अमृतसर

26. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ?
►-जनरल डायर
*
27. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?
►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।

28. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?
►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।

29. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?
►-हंसराज

30. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?
►-शंकरन नायर

31. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?
►-लॉर्ड हंटर.

32. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?
►-तीन

33. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?
►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।

34. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?
►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।

35. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?
►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ

36. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?
►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।

37. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?
►-19 अक्टूबर 1919 ई.

38. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?
►-23 नवंबर 1919 ई.

39. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?
►-1 अगस्त, 1920 ई.

40. रॉलेट एक्ट, जालियांवाला बाग कांड और खिलाफत आंदोलन के उत्तर में गांधी जी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया ?
►-असहयोग आंदोलन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

___________________________________________

21/06/2020

🔥भारतीय🇮🇳 एवं विश्व🌎 इतिहास में 11 जून की प्रमुख घटनाएं🔥

🇮🇳🌈Team :- MPPSC Point🇮🇳🌈

💫💫Best way of Learning

🌈1770- कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

🌈1776- अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।

🌈1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।

🌈1897- महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म।

🌈1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।

🌈1909- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म।

🌈1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म।

🌈1921- ब्राजील में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

🌈1924- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन।

🌈1935- एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।

🌈1940- इटली के जिनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।

🌈1948- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।

🌈1964- प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।

🌈1983- औद्योगिक समूह बी. के. के. एम.बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन।

🌈1987- पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।

🌈1997- लम्बी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन।

🌈1999- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

🌈 2003- रूसी टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।

🌈2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।

🌈2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।

🌈2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

🌈2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।

-----------------------------------------------------

21/06/2020

✅ रंजीत कुमार को "NASA Distinguished Service Medal" से किया गया सम्मानित

✅ भारतीय एयरोस्पेस उद्यमी, रंजीत कुमार को नासा ने कार्यकारी नेतृत्व, इंजीनियरिंग योगदान, तकनीकी उत्कृष्टता और उपभोक्ता निष्ठा के माध्यम से उनके प्रशासन के लिए "नासा विशिष्ट सेवा पदक" (NASA Distinguished Service Medal) से सम्मानित किया गया है। वह 30 वर्षों से नासा के साथ जुड़े हुए है और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनों (आईएसएस) को उन्नत बनाने में अहम योगदान दिया। वह वर्जीनिया स्थित एनालिटिकल मैकेनिक्स एसोसिएट्स (एएमए) के सीईओ एमेरिटस हैं। आरके चेट्टी पांडिपति 2002 में इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय थे।
🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻

16/06/2020

*15 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान नमिनाथ जन्म / तप (जैन , आषाढ़ कृष्ण दशमी)।
🔅आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस ।
🔅 विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस ।
🔅 Global Wind Day.

Address

Power House Pateri Satna (M. P. )
Satna
49.876

Telephone

7470386617

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Current Affairs & GK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category