06/11/2024
सुरक्षा चिन्ह क्या है
(Safety Signs and Symbols) -----
दोस्तों मै आज आप को सुरक्षा चिन्ह से सम्बंधित जानकारी देने वाला हूँ जो एक सुरक्षा कर्मचारियों को अपने कार्य करते वक्त उस चीन्हो का पालन करना जरूरी है। सुरक्षा चिन्ह के बारे मे जानकारी रखने वाले सुरक्षा गार्ड को कभी दुर्घटना होने का कारण नहीं रहता है आज के दौर मे ज्यादातर दुर्घटना चिन्हो कि जानकारी न होने से होती है जानकारी रखने वाला सुरक्षा गार्ड इन चिन्ह को देखकर ही पहचान जाता है कि इसका क्या मतलब हैl ये चिन्ह सार्वजनिक जगह से लेकर छोटे बडे जैसे जगहों पे लगाया जाता है ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। तो मै आप को बताता हूँ सुरक्षा चिन्ह निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं।
▪️मनाही चिन्ह (Prohibition sign's) :--
इस चिन्ह के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को गलत कामों को करने से माना किया जाता है जैसे की आप पेट्रोल पम्प पे पेट्रोल लेने गए है तो आपको इसी चिन्ह के द्वारा मना किया जाता है कि आप यहाँ पे धूम्रपान नहीं कर सकते है इस चिन्ह का पहचान यह है कि ये गोलाकार होता है और सफेद पृष्ठ भूमि पे बाडर्र तथा क्रास लाल रंग और उसपे मनाही चिन्ह काला रंग का होता है।
▪️आदेशात्मक चिन्ह (Mandatory Sign's):---
इस प्रकार के चिन्ह द्वारा व्यक्ति को आदेश दिया जाता है कि कार्य करने से पहले दर्शाया गया नियमों का पालन करें ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके जैसे इस चिन्ह से बताया जाता है कि कार्यशाला मे जाने से पहले पैर मे जूता पहनना अनिवार्य है इस चिन्ह का पहचान है यह गोलाकार नीली पृष्ठ भूमि के उपर सफेद रंग का संकेत चिन्ह बना होता है।
▪️चेतावनी चिन्ह (warning signs):---
इस प्रकार के चिन्हो द्वारा होने या आने वाली खतरे का सुचना देती है जैसे किसी तार को न छूए अन्यथा आपको करंट लग सकती है इसे पहचानने का तरीका त्रिकोण आकार के पीले रंग के पृष्ठ भूमि पर काले रंग के बाडर्र तथा चिन्ह होते है।
▪️सूचनात्मक चिन्ह (information signs):--
इस प्रकार कि चिन्ह द्वारा व्यक्ति को सुचना दिया जाता है किसी व्यक्ति को चोट लग गई हो तो उसे मेडिकल कि जरूरत होगी जो इस चिन्ह से यह बताया जाता है की मेडिकल कि सुविधा उपलब्ध है ऐसी चिन्ह वर्गाकार आकार मे हरे रंग कि पृष्ठ भूमि के उपर सफेद रंग से चिन्ह दर्शाया जाता है।
▪️आपातकाल(Emergency) :---
आपातकालीन संकेत सबसे आम प्रकार के प्रतीकों में से एक हैं जिनका आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है और जिन्हें काफी आसानी से समझा जा सकता है। ये ऐसे प्रतीक हैं जो आपातकालीन निकास और दरवाज़ों, भागने के रास्तों और प्राथमिक चिकित्सा या आपातकालीन उपकरणों की ओर संकेत करते हैं।
इन चिह्नों की विशेषता आयताकार या चौकोर आकार, हरे रंग की पृष्ठभूमि और सफेद चित्रलेख है। इनके सबसे आम उदाहरण अग्नि निकास और आपात स्थितियों के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य द्वितीयक मार्ग हैं।
▪️ चेतावनी (Warning) :---
चेतावनी संकेत, जैसा कि नाम से पता चलता है, वे प्रतीक हैं जो चेतावनी देते हैं और किसी क्षेत्र में खतरों या खतरों की उपस्थिति के बारे में व्यक्तियों को सूचित करते हैं। ये खतरे शुरू में स्पष्ट नहीं हो सकते हैं, इसलिए इस प्रकार के संकेतों का उपयोग यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आस-पास के लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित हो।
यह अलग-अलग हो सकता है लेकिन इस प्रतीक की सामान्य विशेषता एक त्रिकोण के आकार में एक पीले या एम्बर बैंड और काला पाठ है जो निर्दिष्ट करता है कि यह एक खतरा क्यों है। इनके उदाहरण हैं गहरी खुदाई के संकेत और उच्च वोल्टेज चेतावनी