NCL Dudhichua

NCL Dudhichua A Coal Mine of Northern Coalfields Limited located in Sonbhadra District Uttar Pradesh

Farewell function of 11 retired employees including two officer on 31st July 2022 , Chief guest Area General Manager Sri...
01/09/2022

Farewell function of 11 retired employees including two officer on 31st July 2022 , Chief guest Area General Manager Sri Anurag kumar grassed the occasion along with Jcc members , officers and staffs of Dudhichua Area.

New Giant Excavator Inducted into Dudhichua Area  NCL's Mega Machine Fleet.The New Shovel of capacity 20 Cubic Meter  de...
24/08/2022

New Giant Excavator Inducted into Dudhichua Area NCL's Mega Machine Fleet.

The New Shovel of capacity 20 Cubic Meter dedicated to freedom fighter named "Sri Bhagat Singh".

On Wednesday, a new giant excavator was inducted into Dudhichua Area Northern Coalfields Limited’s machine fleet.Honourable CMD NCL inaugurated and flagged off the huge shovel with 20 Cubic Meter capacity in NCL's Dudhichua project and dedicated it to the nation.

On this occasion, Dr. Anindya Sinha, Director (Technical/Operation & Personnel), Shri S S Sinha, Director (Technical/Project & Planning), Trade Union JCC members, CMOAI Secretary, General Managers from NCL's Projects and Headquarters, Members of Shovel manufacturer I-Z Cartex and members of SRB International were present.

Addressing the inaugural ceremony Shri Bhola Singh, CMD, NCL congratulated the employees for the new shovel and called upon for optimum maintenance and full capacity utilization of newly inducted shovel. He said that team NCL is widely known for its excellence in open cast mining equipped with In-depth domain knowledge, vast expertise and rich experience. The concerted efforts of NCL’s Present Workforce leads to the company on crest of success . He also emphasized to continous improvement of production and productivity with due care of safety and environment to make the nation self reliant in energy sector.

This 20 Cubic Meter Bucket capacity shovel is first of its kind machine deployed in Coal India Limited and is equipped with all latest safety features and modern technology.

celebration of 76th Independence day at Dudhichua Area.
15/08/2022

celebration of 76th Independence day at Dudhichua Area.

घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.08.2022 को दुधीचुआ क्षेत्र के अंतर्गत जन जागरण अभियान को आगे बढ़ते हुए डीएवी दुध...
11/08/2022

घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.08.2022 को दुधीचुआ क्षेत्र के अंतर्गत जन जागरण अभियान को आगे बढ़ते हुए डीएवी दुधीचुआ के बच्चों द्वारा तीन रंगों मे देश का नक्शा बना कर एकरूपता एवं अनेकता मे एकता का संदेश दिया गया। इसी कड़ी मे अंकुर योजना के अंतर्गत डीएवी दुधीचुआ के प्रांगण के पौधरोपण किया गया। इसी के साथ खदान क्षेत्र मे 1000 पौधों का रोपण संविदा कर्मियों को राष्ट्रिय ध्वज का वितरण किया गया।

11/08/2022

Short video to sensitize near by people on "Har Ghar Tiranga" campaign by the students of DAV Dudhichua.

*दुधिचुआ में संपन्न हुई क्षेत्रीय स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता*उत्पादन उत्पादकता के साथ साथ खेलो को प्रोत्साहित करने के उद...
16/03/2022

*दुधिचुआ में संपन्न हुई क्षेत्रीय स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता*
उत्पादन उत्पादकता के साथ साथ खेलो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुधिचुआ क्षेत्र में दो दिवसीय एथलेटिक प्रतिगिता का आयोजन किया गया। दिनांक 14–03–2022 को दुधिचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग कुमार द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर भव्य शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे ऊंची कूद, दौड़, तीरंदाजी, साइकिल रेस, एथलेटिक एवं पिचर रेस जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नलिन खुल्बे, स्टाफ अधिकारी(खनन) द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण कर सभी का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर दुधिचुआ क्षेत्र समस्त विभागाध्यक्षों के साथ साथ जेसीसी सदस्य, श्रम संघों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*दुधीचुआ क्षेत्र मे नव नियुक्त ओपरेटरों के प्रशिक्षण अवधि समाप्ती पर प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान* दुधीचुआ क्षेत्र के अं...
22/01/2022

*दुधीचुआ क्षेत्र मे नव नियुक्त ओपरेटरों के प्रशिक्षण अवधि समाप्ती पर प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान*
दुधीचुआ क्षेत्र के अंतर्गत भारी मशीनों के संचालन हेतु नवनियुक्त डंपर, डोज़र, ड्रैगलाइन, क्रेन, शोवेल एवं ग्रेडर ऑपरेटरों को उनके सफलतापूर्वक प्रशिक्षण अवधि समाप्ती पर प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 21.1.2022 को महाप्रबंधक कार्यालय मे किया गया। इस दौरान लगभग 40 ओपरेटरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। गौरतलब है कि प्रत्येक नव नियुक्त ऑपरेटर को प्रशिक्षण के दौरान ऑन जॉब मशीनों के साथ 600 घंटे का अनुभव प्राप्त करना होता है इस दौरान भरी मशीनों से संबन्धित प्रत्येक तकनीकी पहलू को समझते हुए सीईटीआई द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है। इसी क्रम मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग कुमार द्वारा नव नियुक्त ओपरेटरों को “Safe Operating procedures and certificates of authorization of competent persons issued under Reg.35 of CMR 2017” प्रदान किया गया। इस दौरान श्री कुमार द्वारा सभी को हार्दिक बधाई दी गयी एवं सभी को भविष्य के कोयला उत्पादन मे योगदान के लिए अहवाहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्खनन विभाग द्वारा तकनीकी सत्र के माध्यम से सुरक्षित तरीके एवं संचालन निर्देशों के अंतर्गत कार्य करते हुए उच्च तकनीकी की मशीनों के माध्यम से अधिकतम परिणाम प्राप्त करने की विधि समझाई गयी।
इस दौरान दुधीचुआ क्षेत्र के परियोजना अधिकारी श्री ए. के. त्यागी, स्टाफ अधिकारी(कार्मिक) श्रीमती कविता गुप्ता, समस्त जेसीसी सदस्यों के साथ श्रम संघों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुधीचुआ ने किया अपने सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान।आज दिनांक 30.11.2021 को दुधीचुआ क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर रहे 6 साथिय...
30/11/2021

दुधीचुआ ने किया अपने सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान।
आज दिनांक 30.11.2021 को दुधीचुआ क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर रहे 6 साथियों का सम्मान समारोह महाप्रबंधक कार्यालय दुधीचुआ क्षेत्र मे आयोजित किया गया। दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री नलिन कुमार खुल्बे द्वारा सभी को शाल एवं श्रीफल दे कर सम्मान किया गया और दुधीचुआ परियोजना के विकास की यात्रा मे सभी के योगदान को नमन किया गया साथ ही सेवानिवृत्ति उपरांत सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उप-प्रबन्धक(कार्मिक ) श्री आशुतोष रंजन द्वारा सभी बायो-डाटा प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री भारतेन्दु कुमार, परियोजना अधिकारी श्री ए.के.त्यागी, एवं समस्त विभागध्यक्षों के साथ जेसीसी सदस्य, श्रम संघों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुधिचुआ क्षेत्र में किया गया प्रोन्नत साथियों का सम्मान*कर्मचारी कल्याण की अप्रतिम भावना के साथ एवं उनके योगदान के प्रति...
29/11/2021

दुधिचुआ क्षेत्र में किया गया प्रोन्नत साथियों का सम्मान*
कर्मचारी कल्याण की अप्रतिम भावना के साथ एवं उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आज दिनांक 29 नवंबर 2021 को दुधिचुआ क्षेत्र में महाप्रबंधक श्री अनुराग कुमार के मार्गदर्शन में प्रोन्नत हुए कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में दुधिचुआ क्षेत्र से 50 एवं मुख्यालय द्वारा 34 प्रोन्नत कर्मचारियों सहित कुल 84 कर्मचारियों को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में पदोन्नति आदेश वितरित किया।
इस दौरान दुधिचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग कुमार द्वारा सभी को हार्दिक बधाई दी गई एवं एन सी एल एवं दुधिचुआ परियोजना के सतत विकास में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के योगदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दुधिचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक(उत्खनन) श्री भारतेंदु कुमार, परियोजना अधिकारी श्री ए. के.त्यागी, समस्त विभागाध्यक्ष, सीएमओएआई के महासचिव श्री सर्वेश सिंह एवं संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ श्रम संघों के प्रतिनिधि एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुधीचुआ क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया एनसीएल का 37वां स्थापना दिवसएनसीएल के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 28....
28/11/2021

दुधीचुआ क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया एनसीएल का 37वां स्थापना दिवस
एनसीएल के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 28.11.2021 को दुधीचुआ क्षेत्र मे धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग कुमार एवं समस्त विभागाध्यक्षों सहित श्रम संघों के प्रतिनिधियों द्वारा सैक्टर-B स्थित आवासीय परिसर मे महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमाओं पर मलयरपर्ण किया गया एवं शहीद स्मारक पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ आवासीय परिसर मे 50 संविदाकर्मियों को कंबल का वितरण किया गया।
तदोपरांत महाप्रबंधक कार्यालय मे सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महोदय के संदेश का वाचन किया गया साथ ही दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग कुमार द्वारा देश के विकास मे एनसीएल के भागीदारी पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया एवं सभी को बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान भी कोयले का उत्पादन निरंतर बनाए रखने के साथ साथ अन्य कर्मचारी कल्याण एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी निरंतर योगदान सुचारु रहा। इस दौरान दुधिचुआ क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री भारतेन्दु कुमार, परियोजना अधिकारी श्री ए.के.त्यागी, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) श्रीमति कविता गुप्ता सहित समस्त विभागाध्यक्षों सहित संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य एवं अन्य श्रम संघों के प्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Address

Shaktinagar
Seoni
231222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCL Dudhichua posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category