29/04/2026
NGO Darpan Registration (संस्था की सरकारी पहचान)
परिचय -
NGO Darpan Registration एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से NGOs/Trusts/Societies को भारत सरकार के NITI Aayog के NGO Darpan Portal पर पंजीकृत किया जाता है। यह पंजीकरण संस्था को सरकारी योजनाओं, ग्रांट्स और विभिन्न विभागों के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक होता है
पंजीकरण की संरचना -
• यह NITI Aayog द्वारा जारी एक यूनिक NGO Darpan ID होती है
• सभी NGOs, Trusts एवं Societies के लिए आवश्यक
• पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाती है
पंजीकरण की आवश्यकता -
• सरकारी अनुदान (Grant) एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए
• विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के साथ काम करने के लिए
• संस्था की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए
• CSR फंड प्राप्त करने के लिए
• अन्य सरकारी रजिस्ट्रेशन में सहायक
Note -
NGO Darpan Registration के बिना संस्था को सरकारी ग्रांट या योजनाओं का लाभ प्राप्त करना संभव नहीं होता।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज -
संस्था का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (Trust Deed/Society Registration Certificate)
PAN कार्ड (संस्था का)
आधार कार्ड (अधिकृत सदस्य का)
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
ईमेल आईडी
संस्था का पता (Address Proof)
कार्यक्षेत्र (Area of Operation)
कार्य का विवरण (Objectives/Activities)
सदस्यों/ट्रस्टी की जानकारी
निष्कर्ष -
NGO Darpan Registration किसी भी NGO/Trust/Society के लिए एक आवश्यक कदम है, जिससे संस्था को सरकारी मान्यता, पारदर्शिता और विकास के अवसर प्राप्त होते हैं।
Vikash Gupta & Co.
Company Secretaries
Contact -9891786286