01/06/2026
YouTube Teachers विवाद पर बड़ी बहस!
हाल ही में टीवी एंकर Anjana Om Kashyap की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि उन्होंने YouTube teachers को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद देशभर के students और educators ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
इस मुद्दे पर कई बड़े educators जैसे Khan Sir, Abhinay Sir, Suman Mam समेत कई शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि आज YouTube education ने लाखों छात्रों को कम खर्च या मुफ्त में बेहतर शिक्षा दी है, खासकर गांव और छोटे शहरों के बच्चों को।
आज जब digital education ने पढ़ाई को हर घर तक पहुंचाया है, तब ऐसे मंच और शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए।
अगर किसी बात पर असहमति है तो चर्चा तथ्यों और तर्कों से होनी चाहिए, अपमानजनक शब्दों से नहीं।
शिक्षक चाहे offline हों या online, उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए क्योंकि वही देश के भविष्य को दिशा देते हैं।
आपकी क्या राय है? क्या YouTube teachers को इस तरह निशाना बनाना सही है?
Vinod Patel Kurmi Vinod Patel Kurmi Samaj, Sidhi Mera Madhya Pradesh vinodpatel1992