27/05/2026
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) हर वर्ष 04 जून को “व्यवस्था परिवर्तन दिवस” के रूप में मनाएगी।
इसी ऐतिहासिक अवसर पर मिशन 2027 के तहत “सत्ता परिवर्तन यात्रा” का शुभारंभ 04 जून 2026 को नगीना लोकसभा क्षेत्र, जनपद बिजनौर से होगा।
यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुँचकर बहुजन भागीदारी, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और राजनीतिक परिवर्तन का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी।
सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मिशनरी साथियों से अपील है कि गाँव-गाँव, गली-मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाएँ, घर-घर बैठकें करें और अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
आइए, परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और मान्यवर कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हों।
संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, भाईचारा और बहुजन स्वाभिमान के लिए “सत्ता परिवर्तन यात्रा” में अपनी ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
#सत्तापरिवर्तनयात्रा