UniCan advertising

UniCan advertising we provide plateform to boost your business.

18/09/2021
18/09/2021

पंजाब में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाएंगे तो विरोध करूंगा। मैं जानता हूं कि उनका पाकिस्तान के साथ कैसा रिश्ता है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके दोस्त हैं। सिद्धू पंजाब के लिए विनाश साबित होंगे।

CM के तौर पर सिद्धू मंजूर नहीं, जो एक मंत्रालय न चला सका वो सरकार क्या चलाएगा
कैप्टन ने आगे कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, उन्हीं ने मेरे खिलाफ सारा माहौल तैयार किया। मैं मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धू को कबूल नहीं करूंगा। जो एक मंत्रालय तो चला न सका, फिर पूरी सरकार क्या चलाएगा। सिद्धू मुख्यमंत्री पद के लिए कैपेबल नहीं हैं।

हाईकमान पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि बार-बार विधायकों की बैठक बुलाकर साफ हुआ कि कांग्रेस हाईकमान को मुझ पर भरोसा नहीं है। मेरा अपमान हुआ है। इस्तीफा देने के बारे में मैंने सुबह ही फैसला कर लिया था। मैंने सोनिया गांधी से बात की और अपना इस्तीफा दे दिया। मैं दिल्ली कम जाता हूं और दूसरे बहुत जाते हैं, इसलिए वो वहां जाकर क्या कहते हैं, मुझे नहीं पता।

इस्तीफा दिया, लेकिन राजनीति में सारे रास्ते खुले
मैंने पंजाब व पंजाबियों के लिए मजबूती से काम किया है। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि कौन सीएम बनता है और कौन क्या बनता है। कैप्टन ने कहा कि मैंने अभी इस्तीफा दिया और राजनीति में किसी तरह की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। भाजपा में शामिल होने के सीधे सवाल पर कैप्टन ने कहा कि राजनीति में कभी कोई रास्ता बंद नहीं होता। कैप्टन ने कहा कि मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।

12/09/2021
26/08/2021
01/08/2021
29/07/2021
22/07/2021

Address

Sirsa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UniCan advertising posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share