News 11

News 11 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News 11, Professional Networking, solan mall Road second floor News 11, Solan.

“आप देख रहे हैं News 11 —
जहाँ हम दिखाते हैं ज़मीनी हकीकत।”
✅ “News 11 के साथ जुड़िए”
✅ “Follow करें, Share करें”
📲 यदि आपके पास भी ऐसी कोई खबर है
तो भेजें WhatsApp: 9317520020

News 11 | जनता की आवाज़

न्यूज 11 नवगांव (कैंची मोड़) के प्रख्यात समाजसेवी श्री जगतराम ठाकुर का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर न्यूज इलेवन की ओर से उन...
24/04/2026

न्यूज 11
नवगांव (कैंची मोड़) के प्रख्यात समाजसेवी श्री जगतराम ठाकुर का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर न्यूज इलेवन की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना।
श्री जगतराम ठाकुर लंबे समय से क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जब वे Navgaon GSS स्कूल में SMC प्रधान रहे, तब उन्होंने शिक्षा और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सराहनीय कार्य किए और अपनी अलग पहचान बनाई
घ्राट के साथ बिजली उत्पादन की अनोखी पहल
आज नवगांव कैंची मोड़ में श्री ठाकुर द्वारा संचालित आधुनिक घ्राट पूरे हिमाचल में चर्चा का विषय है। खास बात यह है कि उन्होंने इस पारंपरिक घ्राट को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए बिजली उत्पादन का कार्य भी शुरू किया है।
पूरे हिमाचल प्रदेश में लोग उनकी काबिलियत से पहले ही वाकिफ हैं। आज बच्चा-बच्चा उनके संघर्ष और त्याग की मिसाल देता है। उन्होंने वह कर दिखाया है, जो अक्सर लोग केवल सपनों में ही देखते हैं।
जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की है।
न्यूज इलेवन की ओर से—जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉
Jagat Ram Thakur Thakur Manjeet Rajput Darlamore News 11

Darla ghat से बड़ी खबर: जुल्फीराम शर्मा की लगातार दूसरी जीतDarla Ghat के Sdto Darlaghat  वार्ड नंबर एक से श्री जुल्फीराम...
23/04/2026

Darla ghat से बड़ी खबर: जुल्फीराम शर्मा की लगातार दूसरी जीत
Darla Ghat के Sdto Darlaghat वार्ड नंबर एक से श्री जुल्फीराम शर्मा ने एक बार फिर भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास दोहराया है। उनकी इस लगातार दूसरी जीत से उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
जुल्फीराम शर्मा लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के कामों में सहयोग करते आए हैं। चाहे सामाजिक कार्य हो या व्यक्तिगत मदद, उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर लोगों का साथ दिया है। उनकी यही कार्यशैली और लोगों के साथ उनका मजबूत रिश्ता इस जीत की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता की और समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। जनता ने उनके इसी समर्पण और विश्वास का सम्मान करते हुए उन्हें दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना है।
जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है, समर्थक एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। जुल्फीराम शर्मा ने भी जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह सेवा और विकास के कार्यों में जुटे रहेंगे।
Darlamore Jai Dev Gautam News 11

16/04/2026

न्यूज़ 11 | ब्रेकिंग न्यूज़
🚨 कंवरला मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा
कंवरला मोड़ के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण आगे चल रही कारें एक के बाद एक आपस में भिड़ गईं।
News 11

News 11 | आप का अपना चैनलसन्याड़ी मोड़ पंचायत से धर्मपाल शर्मा ने ठोका दावाछमला गांव के निवासी धर्मपाल शर्मा ने आगामी पं...
15/04/2026

News 11 | आप का अपना चैनल
सन्याड़ी मोड़ पंचायत से धर्मपाल शर्मा ने ठोका दावा
छमला गांव के निवासी धर्मपाल शर्मा ने आगामी पंचायत चुनाव में सन्याड़ी मोड़ पंचायत के प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
News 11 Darlamore

News 11 विशेष रिपोर्ट |नवगांव पंचायत में इस बार चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी बीच एक नया और सशक्त नाम सामने आ...
14/04/2026

News 11 विशेष रिपोर्ट |

नवगांव पंचायत में इस बार चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी बीच एक नया और सशक्त नाम सामने आया है — अनु गौतम डोरुं से
अनु गौतम लंबे समय से कामधेनु संस्था के साथ जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाती हैं और खासतौर पर कामधेनु सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।
उनका सबसे प्रमुख और प्रशंसनीय योगदान महिला सशक्तिकरण और महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में रहा है। अनु गौतम महिलाओं को घर बैठे रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करती हैं,

इन प्रयासों से कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
अब अनु गौतम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नवगांव पंचायत के प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनका स्पष्ट कहना है कि उनका एकमात्र लक्ष्य है —
👉 “नवगांव का विकास”
अनु गौतम की साफ छवि, समाज सेवा का अनुभव और महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत दावेदार बनाती है।
🔴 News 11 की नजर इस सीट पर बनी रहेगी, जहां विकास के मुद्दे पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

NEWS 11 विशेष रिपोर्ट📍 दानोघाट पंचायत से उभरता भरोसेमंद चेहरादानोघाट पंचायत में पंचायत प्रधान पद को लेकर चर्चाओं के बीच ...
13/04/2026

NEWS 11 विशेष रिपोर्ट
📍 दानोघाट पंचायत से उभरता भरोसेमंद चेहरा
दानोघाट पंचायत में पंचायत प्रधान पद को लेकर चर्चाओं के बीच संजीव शर्मा का नाम तेजी से उभर रहा है। एक सफल ट्रांसपोर्टर के रूप में पहचान बना चुके संजीव शर्मा अपनी ईमानदारी और सच्चाई के लिए जाने जाते हैं।
👉संजीव शर्मा अपनी जुबान और समय के बेहद पक्के व्यक्ति हैं। जो एक बार कह देते हैं, उसे हर हाल में पूरा करते हैं। यही कारण है कि लोगों के बीच उनकी एक अलग ही विश्वसनीय छवि बनी हुई है।
अक्सर देखा जाता है कि राजनीति में वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन पूरे कम ही होते हैं। ऐसे में संजीव शर्मा को लेकर लोगों की राय अलग है — लोग मानते हैं कि वे जो कहेंगे, वही करेंगे।
📢 ग्रामीणों के अनुसार, अगर उन्हें मौका मिला तो पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा मिल सकती है और पारदर्शिता के साथ काम होने की उम्मीद है।
🗳️ अब नजरें पंचायत चुनाव 2026 पर टिकी हैं, जहां जनता अपने भरोसे के उम्मीदवार को चुनने जा रही है।
📢 NEWS 11 – सच के साथ, जनता के साथ
News 11

NEWS 11 आप का अपना चैनल📍 जिला परिषद चुनाव में इंदु शर्मा का मजबूत दावाएडवोकेट श्री रामकृष्ण शर्मा की धर्मपत्नी इंदु शर्म...
13/04/2026

NEWS 11 आप का अपना चैनल

📍 जिला परिषद चुनाव में इंदु शर्मा का मजबूत दावा
एडवोकेट श्री रामकृष्ण शर्मा की धर्मपत्नी इंदु शर्मा एक सक्षम और जनप्रिय व्यक्तित्व के रूप में उभर कर सामने आई हैं। उन्होंने जिला परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
इंदु शर्मा के पति श्री राम कृष्ण शर्मा पूर्व मे जिला परिषद सदस्य और इंदु शर्मा ग्राम पंचायत दाड़ला घाट की प्रधान रह चुकी हैं। अपने अनुभव और कार्यशैली के चलते उन्हें क्षेत्र में एक अनुभवी और लोकप्रिय चेहरा माना जाता है।
💬 स्थानीय लोगों के अनुसार, इंदु शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में काफी विकास कार्य करवाए, जिनकी छाप आज भी साफ तौर पर देखने को मिलती है।
साथ ही एडवोकेट श्री रामकृष्ण शर्मा एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने अनेक जरूरतमंद लोगों के केस नि:शुल्क लड़े हैं, जिससे समाज में उनकी एक अलग पहचान और सम्मान बना है।
लोगों का कहना है कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आज भी याद किया जाता है, और इसी वजह से क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
📢 अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में इंदु शर्मा कितना प्रभाव डाल पाती हैं।
Ram Krishan Sharma News 11

न्यूज़ 11 | विशेष रिपोर्ट | अर्की क्षेत्रचईयाँधार पंचायत से मिनाक्षी ठाकुर बनीं प्रधान पद की मजबूत दावेदारअर्की की चईयाँ...
12/04/2026

न्यूज़ 11 | विशेष रिपोर्ट | अर्की क्षेत्र
चईयाँधार पंचायत से मिनाक्षी ठाकुर बनीं प्रधान पद की मजबूत दावेदार
अर्की की चईयाँधार पंचायत में इस बार प्रधान पद को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इसी बीच एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है — मिनाक्षी ठाकुर।
मिनाक्षी ठाकुर न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके फेसबुक पेज पर लगभग 10 से 11 हजार फॉलोअर्स हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उनकी मजेदार और हंसाने वाली वीडियो लोगों के बीच खासा पसंद की जाती हैं, जिससे उन्होंने आम जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
अर्की क्षेत्र में उनकी पहचान एक मिलनसार और लोगों से जुड़े रहने वाली शख्सियत के रूप में है। चुनावी माहौल के बीच अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, लेकिन इतना तय है कि मिनाक्षी ठाकुर इस दौड़ में एक बड़ा नाम बनकर उभरी हैं।
न्यूज़ 11 – आपकी आवाज़, आपका मंच
News 11 Meenakshi Thakur

न्यूज 11 | बरायली झरना पंचायत से बड़ी खबरबरायली झरना पंचायत में उपप्रधान पद को लेकर चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। इसी ...
12/04/2026

न्यूज 11 | बरायली झरना पंचायत से बड़ी खबर
बरायली झरना पंचायत में उपप्रधान पद को लेकर चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच एक और मजबूत दावेदार के रूप में श्री बसंत ठाकुर का नाम सामने आया है।
बताया जा रहा है कि श्री बसंत ठाकुर पहले भी पंचायत में वार्ड मेंबर रह चुके हैं, जिससे उन्हें पंचायत के कामकाज का अच्छा अनुभव है। बसंत ठाकुर का स्वभाव सरल और कार्यशैली ज़मीनी रही है, जिसके चलते लोगों में उनकी अच्छी पकड़ बनी हुई है।
इस बार उपप्रधान पद के लिए बसंत ठाकुर लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। उनके अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए कई लोग उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार मान रहे हैं।
फिलहाल पंचायत में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है, और आने वाले समय में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है कि जनता किसे अपना उपप्रधान चुनती है।
📍 न्यूज 11 – आपकी आवाज़, आपके गांव की पहचान
Kaku Thakur News 11

न्यूज इलेवन विशेष रिपोर्टग्राम पंचायत बरायली झरना  से इस समय एक नाम चर्चा में है — काकू ठाकुर, जिनका दमोग स्थित “होटल झर...
12/04/2026

न्यूज इलेवन विशेष रिपोर्ट
ग्राम पंचायत बरायली झरना से इस समय एक नाम चर्चा में है — काकू ठाकुर, जिनका दमोग स्थित “होटल झरना के साथ है इनका ढाबा क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। अपने शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट भोजन के लिए जाने जाने वाले काकू ठाकुर का होटल लंबे समय से स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच लोकप्रिय रहा है।
अब काकू ठाकुर ने ग्राम पंचायत बरायली से पंचायत प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनके इस कदम से पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियाँ बढ़ गई हैं।
स्थानीय स्तर पर लोग इसे एक नए चेहरे के रूप में देख रहे हैं, जो विकास और जनसेवा की सोच के साथ आगे आना चाहते हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय जनता के समर्थन और चुनावी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

न्यूज इलेवन इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है और आगे की जानकारी लगातार साझा करता रहेगा।
News 11 Kaku Thakur

सनयाड़ी मोड़ पंचायत – वार्ड नं. 2छामल गांव से लाल चंद शर्मा ने वार्ड नंबर 2 से वार्ड मेंबर के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत...
12/04/2026

सनयाड़ी मोड़ पंचायत – वार्ड नं. 2
छामल गांव से लाल चंद शर्मा ने वार्ड नंबर 2 से वार्ड मेंबर के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
ग्रामीण विकास, सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प लेकर वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।
🗣️ उनका कहना है कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास होगा।
संपर्क: 8219444919
Darlamore News 11

11/04/2026

न्यूज 11 चैनल पर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत दोष, आपसी विवाद या नकारात्मक घटनाओं को स्थान नहीं दिया जाता — और आगे भी यही नीति कायम रहेगी।यहाँ केवल विकास, सकारात्मक सोच और लोगों की उपलब्धियों को ही प्रमुखता दी जाती है।
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है — समाज को आगे बढ़ाना और लोगों को प्रेरित करना।🙏 जिन्हें जलना है वो जलते रहेंगे…
हम अपना काम ईमानदारी से करते रहेंगे। 🔥न्यूज 11 आप का अपना चैनल

Address

Solan Mall Road Second Floor News 11
Solan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 11 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News 11:

Share