12/09/2018
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी भिवंडी।
--------------------------------------------------
रोक सकता हमें जिंदाने बला क्या मजरूह
हम तो आवाज हैं , दिवार से छन जाते हैं । ।
-------------------------------------------------
हम एक लम्बी लडाई के लिए तैय्यार हैं ।और आप भी भीड का हिस्सा नहीं हैं बल्कि मोर्चे में शामिल हैं ।
------------------------------------------------
अहलियाने भिवंडी से अपील !
जैसा की आप लोगों को मालूम है कि बतारीख २८ , सेप्टेंबर को मो खालिद गुड्डू साहब ने अवाम के हक व इंसाफ व टोरेंट पावर की जुल्म ज्यादती के खिलाफ जंग का ऎलान कर दिया है । आज के पूर आशूब दौर मेंं जबकी भिवंडी के रहनुमाऒं और राहबरों ने अपनी आंखों और कानों पर गफ्लत की पट्टी बांध कर इतने अहम मसलों से अगर चश्मपोशी कर रहे हैं तो यह उन के ला त आल्लूकी का सबूत और भिवंडी के अवाम के साथ सौतेला रवैया है जिसकी हम पूरजोर मजम्मत करते है ।
भिवंडी के मजलूम और गरीब अवाम जो अपने अहलो अयाल के दो वक्त की रोटी के लिए अपने वजूद को मेहनत व मुशक्कत की चक्की में दिन रात पीस कर चंद पैसे कमा रहा है , अगरअचानक उसकी जेब पर डाका डाल कर उसकी मेहनत की सारी कमाई छीन लिया जाये तो क्या गुजरेगी उस मासूम शख्स पर इसका अंदाजा हम आप आसानी से लगा सकते हैं ।
दोस्तों टोरेंट पावर कंम्पनी आज कल कुछ ऎसा ही कर रही है , पेट्रोल ,डिजल , घर इस्तेमाल की गैस आसमान को छूती हुई बढी मंहगाई , पावरलूम , होटल , व छोटे मोटे धंधों का बंद हो जाना , वसायल का महदूद हो जाना , इन सब हालात ने आम ही नहीं ख्वास की भी कमर तोड कर रख दी है ।
ऎसे में टोरेंट पावर कंम्पनी की बढी हुई बिजली की बिल , विजीलेंस के छापे मे हजारों रुपये के लगाये गये जुर्मान की रकम , बिजली की चोरी के झूठे इल्जाम में गरीब व मासूम लोगों पर गलत एफ आई आर दर्ज करा कर उन्हे जेल भेजवा देना टोरेंट पावर कंम्पनी के लिए आम बात होकर रह गई है , आज भी हजारों की तादाद में लोग जेल की संगलाख दिवारों के पीछे कैद अपने नसीब पर आंसू बहा रहे हैं , आज इन बदनसीबों और उनके घर परिवार का कोई पुर्साने हाल नहीं है । यह टोरेंट पावर कंम्पनी के जूल्म की इंतेहा है आज हम टोरेंट के शिकार हैं कल आप ,और परसों कोई और होगा ।
भिवंडी के मजलूम अवाम की पुकार पर टोरेंट पावर की जुल्म ज्यादती के खिलाफ आप के भाई " मो खालिद गुड्डू " ने आवाज उठाने की जसारत की है , यह आवाज " मो खालिद गुड्डू "की ही नहीं आप की अपनी आवाज है , यह आवाज भिवंडी के हर घर की आवाज है । अब जरूरत है इस आवाज को " परवाज " देने की , हमारे लिए यह एक लंबी लडाई होगी जरुरत पडी तो हम सडक से संसद तक जायेगे । मगर टोरेंट को भगा कर इंशा अल्लाह भिवंडी को बचायेगें लडेगें और जीतेगें बस जरुरत है आप के साथ की ।
जुमा बतारिख:-२८ ,सेप्टेंबर को दोपहर :- ०२-०० बजे आई जी एम हास्पिटल के गेट से टोरेंट पावर के आफिस नारपोली अंजूर फाटा तक के निकलने वाले मोर्चे में आप ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होईये , आप भीड का हिस्सा नहीं मोर्चे का हिस्सा
हैं । यह मोर्चा आपका ,आपके हक व इंसाफ के लिए है ।
अल्लाह हाफिज
हमारा नारा
रूखी सुखी थाली में -- टोरेंट जायेगी नाली में