flower of three language

flower of three language THIS IS FROM HEART OF MANU WHICH COME IN REMEMBERANCE OF:-.............

वो मेरी चाहत, ना जाने क्यूं बिखरने को है,शायद रंग कोई नया उसपे चढ़ने को है,बहुत हो गया शायद, मेरी खुशबू अब नहीं भाती उसे...
23/04/2024

वो मेरी चाहत, ना जाने क्यूं बिखरने को है,
शायद रंग कोई नया उसपे चढ़ने को है,
बहुत हो गया शायद, मेरी खुशबू अब नहीं भाती उसे,
वो लेकर एक नई खुशबू, फिर से निखरने को है।

रंग मेरी मुहब्बत का फीका था,
मैंने तो प्यार करना उसी से सीखा था,
वो बेताब थी जाने को, ख्वाबों की पनाहों में,
मुझे तो हकीकत के साथ जीना था,
उसमे फिर से नई लहर सिहरने को है,
वो मेरी चाहत

फिरा ली नजरें मेरी जरा सी आंख लगी,
कि थी पतझड़ और सूखे पत्तों में आग लगी,
हवा भी बदली, और बदल गई दिशाएं भी,
धूल जमती ही गई, और ना आगे बात बढ़ी,
नया एक गीत बजा, उसके कदम थिरकने को हैं
वो मेरी चाहत

With Xavier daughter – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
15/04/2024

With Xavier daughter – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

10/04/2024

तेरी गली में सनम हम आते हैं, मिलने को तुमसे पर मिल नहीं पाते हैं।
लाखों हंसी अरमान लिए इस दिल में, दिल के सारे अरमान दिल में ही रह जाते हैं।

तेरी गली के नुक्कड पे बैठा है कुता काला।
देखते ही मुझको वो भौकता है साला
उसके डर से गली के बाहर ही है हमने डेरा डाला
तेरे दर्श की आस लिए रटू तेरे नाम की माला
सारा सारा दिन हम घर नहीं जाते हैं, इसी चक्कर में घरवालों से पिट जाते हैं।

तेरे घर की छत पर आज बैठा था तेरा भाई ,
देख रहा था मुझको जैसे बकरे को कसाई।
देखके मुझको उतरा नीचे मेरी शामत आई।
धीरे धीरे मैंने भी फिर अपनी स्पीड बढाई।
एक झलक भी तेरी देख नहीं पाते हैं, देखे बिना तुमको हम सो नहीं पाते हैं।

आज तेरे घर की छत पर बैठा था तेरा पापा ,
देखा मुझको जैसे मैने घर पर डाला डाका।
तुमसे मिले बिना नहीं है जाना मैने मन में ठाना
इसीलिए मैंने बिन सोचे जोर से गाया गाना
तेरे दवार खङा ईक जोगी ना मांगू सोना चांदी मांगू दर्शन तेरे
तेरे दवार खङा ईक जोगी
आज भी दर्शन तेरे हमें हो नहीं पाते हैं,
तेरे पापा को आता देख हम भाग जाते हैं।

09/07/2023

AAJ MERA DIL ROYA HAI, KSI KI YAAD ME KHOYA HAI,
AAYA HAI YE SAWAN FIR SE, LAYA HAI UNKI YE YAADEIN FIR SE,
ISKI PAHALI BAARISSH NE HI SHAYAD ISE BHIGOOYA HAI,
AAJ MERA DIL ROYA HAI......HMMM......HMM HM HMMMMM

FIR SE PAHUNCHA HOON MAIN UN GALIYOON ME, JINHE CHOD KE PEECHE AAYA THA,
JISKO BHULAANE KI KHATIR YAAROO, MAIN PARDESH ME AAYA THA,
BACHPAN KE US PYAR KO MAINE, PYAR SE DIL ME SANJOOYA HAI,
AAJ MERA DIL ROYA HAI.HMM.HMMM.............HMMM....

BAARISH ME BADAN MERA BHEEG RAHA HAI, ANDAR SE MAN BHI BHEEG RAHA HAI,
KOI NA JAANE MERE DIL KI HAALAT, AISE HI YE JEENA SEEKH RAHA HAI,
BAS EK MILAN KI AAS HAI JISNE, AB TAK MUJHKO DHOYA HAI,
AAJ MERA DIL ROYA HAI, HMM..............HMMMMM......

जिंदगी ये मेरी तेरे बिना, नगमा बनी ना गजल बनी,सुखी हुई एक झील है ये, पानी नहीं कमल नहीं।थिरकते तराने, छलकते पैमाने, ढूंढ...
30/06/2022

जिंदगी ये मेरी तेरे बिना, नगमा बनी ना गजल बनी,
सुखी हुई एक झील है ये, पानी नहीं कमल नहीं।

थिरकते तराने, छलकते पैमाने, ढूंढता ही रहा मैं खुशी के बहाने,
हँसा तो मगर मेरी हँसी में, खुशी नहीं चहक नहीं।

हँसी ना लबों पे, आँखों में नमी सी, रही ताउम्र मुझे तेरी कमी सी,
जिंदगी है उस फूल सी, जिसमे रंग नहीं, महक नहीं।

रहा भीड में, बनके सबका अपना, अपना मिले, ये रह गया सपना,
तनहा रहा, मेरी तनहाइयों का, कोई साथी नहीं, शहर नहीं

अपने हाथों ही लिखते हैं तकदीर हम, की उसकी एक आह को भी हम अपना दर्द बना लेते हैं,उसकी इक पल हंसने की आरजू को भी,उम्र भर क...
15/06/2022

अपने हाथों ही लिखते हैं तकदीर हम,
की उसकी एक आह को भी हम अपना दर्द बना लेते हैं,
उसकी इक पल हंसने की आरजू को भी,
उम्र भर की चाहत बना लेते हैं
मनु

ख्वाहिशें सब सो गईं, अरमान भी दफन हो चुके,बस इक लो टिमटिमा रही है, किसी अपने की तलाश में,अब तक जितने अपने मिले, सब बेगान...
14/06/2022

ख्वाहिशें सब सो गईं, अरमान भी दफन हो चुके,
बस इक लो टिमटिमा रही है, किसी अपने की तलाश में,
अब तक जितने अपने मिले, सब बेगाने हो चुके।
मनु

कल भी दिल अकेला था, आज भी अकेला है,अपनों का यूं तो मेरे पास लगा मेला है।अपने हैं सारे मेरे, क्या मैं किसी का अपना हूं,को...
13/06/2022

कल भी दिल अकेला था, आज भी अकेला है,
अपनों का यूं तो मेरे पास लगा मेला है।

अपने हैं सारे मेरे, क्या मैं किसी का अपना हूं,
कोई मुझे प्यार करे, क्या मैं किसी सपना हूं,
सपनों के सपनों में भी, खाली हाथ मेरा है

बिना खिला फूल हूं मैं, खुशबुओं से चूर हूं,
हर पल तड़प रहा मैं, खुशियों से दूर हूं
घिरा अंधियारों से, उगता सवेरा है।
मनु

ना मांगा किसी से, ना चाहा किसी से,चाहा था सबको, ना निभाया किसी ने,उलझे हैं यूं कुछ, मेरी जिंदगी के पन्ने,ना हुआ कोई हमार...
12/06/2022

ना मांगा किसी से, ना चाहा किसी से,
चाहा था सबको, ना निभाया किसी ने,
उलझे हैं यूं कुछ, मेरी जिंदगी के पन्ने,
ना हुआ कोई हमारा, ना मुझे पाया किसी ने।
मनु

सोया नहीं हूं अब तक, या शायद नींद ही नहीं आई है,मेरे साथ अधूरे सपने हैं, और कमरे में तन्हाई है।कोई नहीं है शायद, जो तोड़...
12/06/2022

सोया नहीं हूं अब तक, या शायद नींद ही नहीं आई है,
मेरे साथ अधूरे सपने हैं, और कमरे में तन्हाई है।
कोई नहीं है शायद, जो तोड़ सके इस तन्हाई को,
मेरी किस्मत में ही वफाएं कम हैं, या मैने किस्मत अधूरी पाई है।
मनु

क्या चमकेगा ऐसा फिर तारा चमन में,टूटा है जैसा, आज इस गगन से,मिश्री सी मीठी, कोयल की कू कू,सुबह का कलरव, झरनों की सरगम,नह...
06/02/2022

क्या चमकेगा ऐसा फिर तारा चमन में,
टूटा है जैसा, आज इस गगन से,
मिश्री सी मीठी, कोयल की कू कू,
सुबह का कलरव, झरनों की सरगम,
नहीं कोई उनसा, पूरे उपवन में,
सबकी चहेती, सबकी थी प्यारी,
पूरे विश्व में थी, वो शान हमारी,
चली अब वो खिलने, प्रभु के आंगन में,
रही साथ सबके, रहेगी साथ सबके,
आवाज बनके, वो गीतों के रस्ते,
उनकी यादें रहेंगी, सदा सबके मन में।
टूटा है जैसा, आज इस गगन से।
मनु, लता जी की याद में एक तुच्छ सी तुकबंदी।

मुझे तेरा सहारा हो,तुझे मेरा सहारा हो,हाथों में हो हाथ तेरा,नदिया का किनारा हो।इशारे तेरी नजरों के, कर दें मुझे घायल,दिल...
02/02/2022

मुझे तेरा सहारा हो,
तुझे मेरा सहारा हो,
हाथों में हो हाथ तेरा,
नदिया का किनारा हो।

इशारे तेरी नजरों के, कर दें मुझे घायल,
दिल को बेकरार करे, तेरे पैरों की पायल,
तू होठों से जो बोले, वो नाम हमारा हो।

अपनी जुल्फों को तुम, मेरे चेहरे पे लहरा दो,
अपने तन की खुश्बू से, मेरा तन महका दो,
तेरी आंखों से जो झलके, वो अक्श हमारा हो।

मेरे खाली दिल को अपने, अहसास से भर दो ना,
मैं भी खुशियों से भर दूं, तेरे घर का हर कोना,
बस ऐसा एक रिश्ता, हैं तुमसे हमारा हो।

इकरार करो ना चाहे, इंकार नहीं करना,
दो कदम तो साथ चलें, चाहे प्यार नहीं करना,
मुझे माझी बना लेना, जब दूर किनारा हो।
मनु

Address

Tosham

Telephone

+919430440048

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when flower of three language posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to flower of three language:

Share