12/07/2023
"मैं पालतू नहीं हूं, लेकिन आपने मेरे साथ जो किया वह दुख देता है।"
मेरी पीठ टूट गई है, पेट में दर्द है।
हिल नहीं सकता और दर्द बढ़ रहा है।
मुझे डर लग रहा है... मैं धीरे-धीरे मर रहा हूं, बहुत धीरे-धीरे।
अगर तुम मुझसे प्यार नहीं करते, तो मुझे पिंजरे में बंद कर दो और मुझे स्वस्थ कहीं और ले जाकर छोड़ दो
हाथ जोड़कर प्रार्थना है
मैं खतरनाक जानवर नहीं हूं और मैं आपको चोट नहीं पहुंचाऊंगा।
मैं बस भूखा था”। मेने आपके कपड़े काटे क्योंकि मुझे इतनी समझ नही है मैने कुछ नुकसान किया मुझे समझ नहीं है। मेरे पिछले जन्म के कर्मों के कारण मुझे ये जीवन मिला है
एक टुकड़ा रोटी के लिए मुझे यूं ना तड़पाओ मुझे यूं ना मारो 🙏🙏
आप सब से अपील है , इसे केवल एक पोस्ट मत समझना ... इसे समझो ... और इस तरह के चूहे पकड़ने के जुगाड़ों का इस्तेमाल करना छोड़ दो , इसकी बजाय दूसरे पिंजरे रख लो, जो इन्हे नुकसान नहीं पहुंचाते और तुरंत माहोल के हिसाब से किसी अन्य जगह पर छोड़ आओ, ताकि इन्हे भी कोई तकलीफ न हो ... ये बात केवल इसलिए .. क्योंकि इनके दर्द को एक बार महसूस कर के देखिए .. हम तो केवल एक उंगली मात्र के दरवाजों के बीच में आने से चीख पड़ते है ...