YUSUF E AZAM

YUSUF E AZAM मुसलमानों को सबसे ज्यादा जरूरत रोजगार की है

16/09/2025
16/09/2025

मेवात का बिसरू अरशद वाह भाई वाह

सानिया मिर्जा को दुबई की स्पोर्ट्स एम्बेसडर नियुक्त होने पर मुबारकबाद!यह सचमुच एक बड़ा सम्मान है और भारत के लिए भी गर्व ...
16/11/2024

सानिया मिर्जा को दुबई की स्पोर्ट्स एम्बेसडर नियुक्त होने पर मुबारकबाद!
यह सचमुच एक बड़ा सम्मान है और भारत के लिए भी गर्व की बात है. सानिया ने अपने कैरियर में कठिन मेहनत और अद्वितीय खेल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. उन्हें इस नए पद के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद

हिमाचल के बद्दी की एसपी इलमा अफ़रोज़ को कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी की पत्नी की कार का चालान काटना पड़ा भारी, सुक्खू सरक...
13/11/2024

हिमाचल के बद्दी की एसपी इलमा अफ़रोज़ को कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी की पत्नी की कार का चालान काटना पड़ा भारी, सुक्खू सरकार ने लंबी छुट्टी पर भेजा जिसके बाद इलमा अपने सरकारी आवास से अपना सामान गाड़ी में भर अपनी माँ के साथ हिमाचल छोड़ आई है!

Sukhvinder Singh Sukhu आप एक ट्रक ड्राइवर के बेटे ज़रूर है लेकिन आपको ग़रीब,मज़दूर, और संघर्ष करने वाले बच्चों की तक़लीफ़ थोड़ी भी महसूस नही होती है, आपको इलमा के बारे में नही पता तो बता देता हूँ!

मुरादाबाद के कुंदरकी में जन्मी इलमा अफ़रोज़ ने 14 साल की उम्र में पिता को खो दिया था, उनके पिता इस दुनिया से चले गये तो कोई उन्हें और उनकी माँ को सहारा लगाने मदद करने वाला नही था, इलमा ने अपनी पढ़ाई के लिए खेतों में काम करना शुरू किया, फसलें उगाई और साथ ही अपने सपने भी, कुछ समय बाद अपनी मेहनत से कमाये गये रुपये लेकर इलमा पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गई, अच्छे मार्क्स आने के कारण उन्हें ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से फेलोशिप मिली तो वह पढ़ाई के लिए ऑक्सफ़ोर्ड गई और वहां भी अच्छे मार्क्स हासिल करने के कारण उन्हें जॉब ऑफर हुई लेकिन वह ठुकरा कर अपने वतन यानी हिंदुस्तान लौट आई, यहां आकर उन्होंने UPSC की तैयारी की और 217 में अच्छी रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बन गई जो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एसपी के पद पर तैनात होकर प्रदेश और देश को अपनी सेवा दे रही थी, इलमा को अपना संघर्ष और गऱीबी याद है इसलिए उन्होंने अमीरों और ग़रीबों के बीच भेदभाव नही किया सभी पर क़ानूनन कार्रवाई करती थी, इसी बीच कांग्रेस के विधायक रामकुमार चौधरी की पत्नी की कार का चालान काट दिया जिसके कारण विधायक उनसे पिछले 8 माह से उनसे टकरा रहे थे उनका ट्रांसफर करने की कोशिश में लगे हुए थे, इलमा को एक केस की जांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी और हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहाँ था कि इलमा का केस की जांच पूरी हो जाने तक ट्रांसफर नही किया जा सकता है!

बद्दी में एक फायरिंग कांड हुआ था जिसमें स्क्रैप व्यापारी रामकिशन की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं थी,जांच में पता चला कि रामकिशन ने ही खुद पर गोलियां चलाईं। वह पुलिस से ऑल इंडिया गन लाइसेंस की मांग कर रहा था, लेकिन पिछला रिकॉर्ड देखते हुए इसे मंजूरी नहीं दी गई।

पुलिस ने रामकिशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व्यापारी किसी कांग्रेसी नेता का करीबी बताया जा रहा था। हालांकि इल्मा अफरोज उसके दबाव के आगे नहीं झुकी, मामला शिमला भी पहुंचा लेकिन इल्मा ने सीनियर अफसरों से भी जांच रोकने से इनकार करने की बात कह दी।

विधायक की पत्नी की कार का चालान और कांग्रेस नेता के करीबी व्यापारी के विरुद्ध FIR दर्ज करने के कारण सुक्खू सरकार ने इलमा अफ़रोज़ को लंबी छुट्टी पर भेज दिया. साहबज़ादा युसूफ आजम

दिल जीत लिया इस चोर ने.....उत्तरप्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एक ऐसा चोर पकड़ाया है जो विधायक, सांसद जैसे नेताओं के घर प...
12/11/2024

दिल जीत लिया इस चोर ने.....

उत्तरप्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एक ऐसा चोर पकड़ाया है जो विधायक, सांसद जैसे नेताओं के घर पर चोरी करता था और इन पैसों से गांव का विकास कराता था और गरीब लड़कियों की शादी करवाता था...❤️

12/11/2024

.
DSP संतोष पटेल और सब्जी बेचने वाले सलमान, आप दोनों हैं असली हिंदुस्तान, बाकी बटेंगे कटेंगे जैसी हर बात यहां हैं बेकार।*

DSP संतोष पटेल जब भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तो उनकी मुलाक़ात सब्ज़ी वाले सलमान" से हुई थी। तब संतोष DSP नहीं थें पढ़ाई कर रहे थें। संतोष ने गरीबी में अपनी पढ़ाई पूरी की है। सलमान उनके हालात को समझ कर फ्री में सब्जी देते। जब कभी पैसे नहीं होते थे तो सलमान संतोष को बिना पैसों के ही सब्ज़ी दिया करते थे!

DSP साहब ख़ुद कहते हैं जब पैसे नहीं होतें थे तो सलमान बिना पैसे के सब्ज़ी दिया करते थे
यह मेरे दुख के साथी हैं। डीएसपी साहब 14 साल बाद जब संतोष से ,DSP संतोष बन कर वापस भोपाल लौटे तो वह अपने दुखों के साथी सलमान से मिलना नहीं भूले, गले लगाना नहीं भूलें।

उन्होंने ट्वीट करके इस वीडियो को दुनिया के सामने रखा।

Address

Ujjain

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when YUSUF E AZAM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share