Ujjain Live

Call Directions

Ujjain Live उज्जैन की समसामयिक नवीनतम जानकारियों से समृद्ध एकमात्र पेज

UJJAIN LIVE

Exclusive coverage from holi city Ujjain

17/11/2026

मंगलवार को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की मिलता है।

16/11/2026

आज यानी 16 नवंबर को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन है, जिसे 'उषा अर्घ्य' कहा जाता है। इस दिन अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और श्रवण नक्षत्र के पावन संयोग में, सुबह उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

15/11/2026

15 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर आस्था के महापर्व छठ पूजा का तीसरा और सबसे प्रमुख दिन है। आज के दिन व्रती नदी और तालाब के घाटों पर एकत्र होकर शाम को डूबते हुए सूर्यदेव को 'संध्या अर्घ्य' अर्पित करेंगे। बांस के सूप में फल और पारंपरिक पकवान सजाकर की जाने वाली यह आराधना जीवन में कृतज्ञता, सुख-समृद्धि और अटूट आस्था का संदेश देती है।

14/11/2026

शनिवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन लाभ पंचमी, सौभाग्य पंचमी और ज्ञान पंचमी मनाई जाएगी। साथ ही छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना भी है। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो जाता है।लाभ पंचमी को दीपावली पर्व का समापन माना जाता है। इस दिन की पूजा जीवन, व्यापार और परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाती है

13/11/2026

शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 8 बजकर 42 मिनट तक, फिर पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज छठ महापर्व का पहला दिन 'नहाय खाय' भी है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है।

12/11/2026

आज 12 नवंबर 2026, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 6 बजकर 9 मिनट तक है, फिर चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

11/11/2026

आज आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सर्वार्थ सिद्धि योग में भाई दूज का पर्व है.

10/11/2026

आज आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शोभन योग में मंगलवार का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा के साथ बजरंगबली की आराधना और मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व रहेगा.

09/11/2026

सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर तक है फिर प्रतिपदा का आरंभ होगा। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

08/11/2026

Address

Ujjain
456001

Telephone

9300691424

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ujjain Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share