23/10/2026
श्री रणकेश्वर धाम पर सर्वसमाज के साथ दिव्यांगजनों व मातृशक्ति ने किया शस्त्र एवं शास्त्र पूजन,
समरसता का संदेश देते हुए लगातार दूसरे वर्ष यह अनूठा आयोजन संपन्न हुआ।
इस विशेष आयोजन की अगुवाई मुख्य रूप से संत समाज द्वारा की गई जिनके साथ पूजन में बड़ी संख्या में सनातनी एवं सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से शिव शक्ति क्लब एवं कुँवर सा परिधान का सहयोग रहा।
साथ ही सभी आगंतुक अतिथिगण, सर्व समाजजन ,दिव्यांगजन, मातृशक्ति,समाजसेवी संस्थाएँ एवं हमारे पूज्य संतों का भी हृदय से आभार। आपका आशीर्वाद व सहयोगी हमें इसी प्रकार मिलता रहे।
आभारकर्ता- आपका अपना श्री रणकेश्वर धाम परिवार🙏🏻