23/02/2018
मौजूद तत्व और उनके स्वास्थ्य लाभ – Health benefits of Ice cream
कैल्शियम (Calcium) बनाए हड्डियों को मजबूत
दूध से तैयार उत्पादों में ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर को अच्छे से काम करने के लिए हर रोज समयक मात्रा में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों में पाया जाता है। डेयरी उत्पाद खाने से शरीर को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है। हर रोज आइसक्रीम जैसे दूध के उत्पाद खाने से शरीर की हड्डियों के पतला और कमजोर होने की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। कैल्शियम केवल हड्डियों के लिए आवश्यक नहीं होता बल्कि यह शरीर का वजन भी घटाता है। ऐसे में कैल्शियम का उपभोग शरीर के लिए बहुत उपयोगी है।
प्रोटीन (Protein) की मौजूदगी बनाए आइसक्रीम को खास
दूध के अन्य उत्पादों की तरह आइसक्रीम (Ice cream) पोषक तत्व प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। प्रोटीन शरीर के हिस्सों को हड्डियां, मांसपेशियों, खून और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन खाने से शरीर के ऊतक और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर के कुछ हिस्से जैसे नाखून और बाल प्रोटीन खाने से ही बने होते हैं। आइसक्रीम खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। इस तरह व्यायाम और योगा के बाद आइसक्रीम खाया जा सकता है।