26/04/2023
Mission : IPR awareness
पिंकसिटी जयपुर मे महिला उद्यमीयों ने माना बिना IPR प्रोटेक्शन आसान नहीं है कोई भी व्यापार.
जयपुर मे IPR अवेयरनेस एवं विभिन्न व्यापारिक योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने वाली संस्था consortium for industry development and awareness (CIDA), ट्रेड इन्नोवाशन सर्विसेज प्रा लि, एवं IPFC उदयपुर के सहयोग से World IP Day का आयोजन किया गया. जिसमे शहर की अनेको महिला उद्यमियों द्वारा अपनी success स्टोरी बताते हुए आज के प्रतिस्पर्धा युग मे कैसे अपने बौद्धिक सम्पदा अधिकारों को सुरक्षित करते हुए व्यापार के शिखर पर पंहुचा जा सकता है.
Manipal यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एवं enterprenure सेल की deputy डायरेक्टर नूपुर ओझा ने बताया कैसे स्टूडेंट्स के स्टार्टअप आइडियाज को IPR की मदद से एक succeasful बिज़नेस मॉडल मे कन्वर्ट किया जा सकता है.
फैशन industry से जुडी प्रीती शर्मा ने सभी को बताया की कैसे अमेज़न फ्लिपकार्ट पे उनके ब्रांडेस की नक़ल करने वालो को अपने पंजीकृत ट्रेडमार्क की सहयता से कैसे रोका ओर आज अपने ब्रांड का पूरा फायदा सिर्फ उन्ही को मिल रहा है.
B. Lal laboratories से आये रिसर्चर डॉ. सुदीप्ती ने बताया की अभी हाल मे उन्होंने अपनी एक invention को पेटेंट करवाया है जिनसे उनको विदेशो से भी वर्क आर्डर मिल रहे है. ओर उनको ओर उनके काम को एक नई पहचान मिल गयी है.
जयपुर की handicraft क्षेत्र की महिला उद्यमी श्रीमती भावना गुलाटी ने बताया की कैसे अपने आकर्षित उत्पाद डिज़ाइन ओर रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क के जरिये आज वे ना केवल इंडिया से बल्कि दुबई एवं ऑस्ट्रेलिया से लगातार आर्डर ले रही है. पिछले कुछ वर्षो मे अपने सुरक्षित IPR की मदद से अपने व्यापार को कई गुना बढ़ाया है.
प्रोग्राम मे ओर भी अनेको वीमेन enterprenures के द्वारा अपने विचार रखे.
एक्सपर्ट सेशन लखनऊ यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं IP एक्सपर्ट डॉ. अभिषेक तिवारी एवं पेटेंट ट्रेडमार्क ऑटोर्नी डॉ. रोहित जैन द्वारा लिया गया. प्रोग्राम की मॉडरेटर मेघा खंडेलवाल ने प्रोग्राम को बहुत ही ख़ूबसूरती से संचालित किया अंत मे CIDA के secretery प्रसून जैन ने प्रोग्राम मे उपस्थित सभी participants का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.
यदि आपको अपने बौद्धिक सम्पदा अधिकारों जैसे पेटेंट ट्रेडमार्क कॉपीराइट GI डिज़ाइन के सम्बन्ध मे कोई भी query है ओर उनके सम्बन्ध मे कोई भी जानकारी लेना चाहते है तो CIDA के हेल्पलाइन पे निशुल्क संपर्क कर सकते है.
हेल्पलाइन नंबर : 9667322211.