18/10/2025
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए, वही दिन धनतेरस माना जाता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद के जनक और देवताओं के वैद्य माना जाता है। इसीलिए इस दिन स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि की कामना की जाती है।
उत्सव का पहला दिन धनतेरस आज यानी 18 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इसे ‘धनत्रयोदशी’भी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा का विधान है।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं